संवैधानिक पद से वंचित हुए भाजपाईयों को निर्माण कार्य का भूमिपूजन करने का अधिकार नही
May 16 2020
ग्वालियर। 15 मई की रात को कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह के मोबाईल पर शहर जिला कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र शर्मा ने कहा कि लॉकडाउन का पालन हर नागरिक कर रहा है, भाजपा लॉकडाउन की आड़ में राजनीति करने से बाज नही आ रही है, और जो संवैधानिक पदो पर नही है उनसे निर्माण कार्यो का भूमिपूजन कराकर लॉकडाउन और संविधान का उल्लंघन भाजपा कर रही है। जबकि जिला प्रशासन की जि मेदारी लॉकडाउन का पालन कराना लेकिन सरकारी महकमा ही उसका उल्लंघन कर रहा है, नगर निगम द्वारा पार्क का उद्घघाटन, सड़क निर्माण का भूमिपूजन कार्यक्रम रखना गलत है, जिला प्रशासन को पहले भी चेक वितरण कार्यक्रम को लेकर अवगत कराया जा चुका था लेकिन कोई कार्यवाही न होने पर लगातार उल्लंघन किए जाने पर कांग्रेस ने सड़को पर आने का निर्णय लिया तब प्रशासन जागा।
शहर जिला कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र शर्मा ने जिला प्रशासन को बताया कि मप्र की कांग्रेस की कमलनाथ सरकार द्वारा ग्वालियर के विकास कार्य स्वीकृत किए गए थे, लेकिन लॉकडाउन के दौरान इन सभी विकास कार्यो पर रोक लग गई थी, 6 न. चैराहा से लेकर अग्रसेन चैराहा तक बनने वाली सड़क का भूमि पूजन पूर्व विधायक भाजपा नेता मुन्नालाल गोयल से कराए जाने का कार्यक्रम बनाकर घोषित हुआ था, जिस पर कांग्रेस ने कहा कि अगर यह भूमि पूजन हुआ तो कांग्रेस काले झंडे दिखायेगी, क्योंकि मुन्नालाल गोयल किसी संवैधानिक पद पर नही है, कलेक्टर और एडीएम ने तत्काल निगमायुक्त को निर्देषित किया कि कार्यक्रम स्थागित किया जाए, उसके उपरांत भी सर्तकता को ध्यान पर रखते हुए कांग्रेसजन उद्घाटन स्थल पर पहुचं गए, और काले झंडे दिखाने का संकल्प लिए हुए थे, जिला प्रशासन ने कंाग्रेस अध्यक्ष को कार्यक्रम स्थगित किए जाने की जानकारी दी।
शहर जिला कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र शर्मा ने कहा कि पूरे देश में लॉकडाउन है और लॉकडाउन में 2 गज की दूरी बनाए रखना अनिवार्य है जिसका उल्लंघन करते हुए भाजपा मु यालय मुखर्जी भवन में भाजपा के 700-800 नेतांओ ने एकत्रित होकर लॉकडाउन धारा 144 का उल्लंघन किया है, अगर जिला प्रशासन भाजपा को इस प्रकार के कृत्य करने की छूट देगा तो कांग्रेस भी अपने कार्यक्रम आयोजित करेगी।
शनिवार प्रात: मुरार में काले झंडे दिखाने के लिये पहुंचने वालो में शहर जिला कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र शर्मा के साथ कांग्रेस प्रवक्ता आनदं शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष विनोदी जेन, महाराज सिंह पटेल, लतीफ खांन, अनिल शर्मा, रमेश पाल, दिनेष पांडे, चंदन राठौर, रामलाल बाथम, जीतू राणा, नवल शर्मा, रूपेश दुबे, भगवान दास पंाडे, विजय जेन, नरेश शर्मा, राजेष पाल, विजय महाजन, राजेश सेन, याली राम, अंशुल भदोरिया, मुकेश भिलवार, नीरज तिवारी आदि उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









