रेडीमेड कपड़ों की दुकानों के सफाई के लिए उठे शटर
May 16 2020
ग्वालियर।कुर्ता, पायजामा पसंद करते हुए बुजुर्ग खरीदारी कर रहे थे तो युवा जींस और टीशर्ट की खरीदारी करते देखे गए। बच्चों के लिए टॉप, कुर्ता, लैगी की खरीदारी भी आज 4 घंटे में जमकर हुई। ईद के त्योहार को देखते हुए कई लोग दुकानों के शटर खुलते ही खरीदारी करने पहुंच गए। लॉकडाउन के चलते पिछले 56 दिनों से रेडीमेड कपड़ा कारोबारियों के शटर डाउन हैं और काउंटरों पर धूल जमी थी।
शनिवार को प्रशासन ने रेडीमेड कारोबारियों को राहत दी थी जिसके चलते यह कारोबारी सुबह होते ही दो माह से जमीं धूल को साफ करने में जुट गए। लॉकडाउन के कारण दुकानों के शटर गिरे हुए थे जिससे कई लोग ईद का त्योहार सादगीपूर्ण तरीके से मनाएंगे तो कई लोग इस पर्व को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी कर रहे हैं जिसके चलते वह शनिवार को बाजारों में दुकानों पर खरीदारी करते देखे गए।
रमजान के दौरान रोजेदार रोजा रखकर अल्लाह की इबादत कर रहे हैं तो ईद की तैयारियों में जुट गए हैं। ईद के लिए दुकानें खुलने का इंतजार यह कर रहे थे। जैसे ही दुकानें खुलना शुरू हुई तो खरीदारी करने के लिए भी मार्केटों में अच्छी खासी भीड़ देखी गई। रेडीमेड कपड़ा मार्केट, नजरबाग, सुभाष, दर्जीओली, लड्डू वाली गली, अग्रसेन कॉ पलेक्स, बालाबाई का बाजार, मुरार, सदर बाजार, हजीरा और थाटीपुर क्षेत्र में ग्राहकों की भीड़ लगी रही और वह लॉकडाउन के दौरान अपनी जेब ढीली करने में कंजूसी नहीं कर रहे थे।
काउंटरों पर जमी धूल, कपड़ों पर लगी फंगस
कोरोना महामारी से जनमानस को बचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 मार्च को जनता क र्यू लगाया और 25 मार्च से लॉकडाउन कर दिया गया। दुकानदारों ने जनता क र्यू के साथ ही अपना कारोबार करना बंद कर दिया था और शनिवार को 56 दिन बाद जब दुकानों पर पहुंचे तो काउंटरों पर धूल की परत जमी हुई थीं और दुकान के अंदर रखे कपड़ों में फंगस लग रही थी।
कॉस्मेटिक का सामान भी बिका
प्रशासन ने लॉकडाउन के तीसरे चरण में सोना-चांदी कारोबारियों को राहत देने के बाद जूता कारोबारियों को शटर उठाने की अनुमति दी थी जिसमें इन कारोबारियों ने अपना कारोबार किया। कपड़ा कारोबारियों के बाद रेडीमेड कारोबारियों को अनुमति दी गई है। प्रशासन ने कॉस्मेटिक का सामान, चूड़ी और कड़े बेचने वाले दुकानदारों को शटर उठाने की अनुमति नहीं दी है लेकिन ईद के त्योहार के नजदीक आते ही इन दुकानदारों ने शनिवार को रेडीमेड व्यापारियों के साथ अपनी दुकान के शटर उठाए और कारोबार कर रहे हैं। नजरबाग मार्केट में प्लास्टिक का सामान बेचने वालों के शटर भी उठे हुए हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









