कोरोना के इस समय में कैसे रहें स्वस्थ? बाबा रामदेव ने दिए टिप्स
May 16 2020
हाल ही में न्यूज़18 इंडिया के साथ ख़ास बातचीत में योग गुरु स्वामी रामदेव इम्युनिटी बढ़ाने का रामबाण तरीके बताए. उन्होने इम्युनिटी बढ़ाने के कई देसी नुस्खे और योगासन तो बताए ही साथ ही उन्होंने खान-पान को लेकर भी कई अहम बातें कही. बाबा रामदेव ने कहा कि रोज़ 2-5 मिनट भास्त्रिका प्राणायाम करना चाहिए. इससे फेफड़े मज़बूत होते हैं और इम्यूनिटी भी बढ़ती है
भास्त्रिका प्राणायाम से सीधा श्वसन तंत्र का व्यायाम होता है. इस व्यायाम से श्वसन तंत्र मज़बूत होता है. बाबा रामदेव ने बताया की सारे शरीर का व्यायाम का तरीका है कपालभाँति प्राणायाम. उनके अनुसार प्राणायाम सबके लिए ज़रूरी है क्योंकि उस से इम्यूनिटी स्ट्रॉंग होगी. उन्होने बताया की अनुलोम विलोम प्राणायाम ज़रूरी है पूरी तरह से स्ट्रेस फ्री होने के लिए, डिप्रेशन से मुक्ति के लिए. रोज़ प्राणायाम करने से आप सैंकड़ो रोगो से बच जाते है. प्राणायाम सब कर सकते है 3 साल की उमर से लेकर 100 साल की उमर तक.
जिनके मासपेशियों में खिंचाव है वो दूध में हल्दी, च्यवनप्राश, शिलाजीत आदि ले सकते हैं. बाबा रामदेव के मुताबिक अगर कोई ज़्यादा कमज़ोर है तो थोड़ा अश्वगंधा मिले कर ले ले क्योंकि वो करोना से भी बचाता है.
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









