बैंगलुरू से ग्वालियर पहुंचे 1537 श्रमिक व छात्र-छात्राएं

May 15 2020

ग्वालियर। देश के अन्य प्रदेश के  शहरों में फंसे अंचल के हजारों मजदूरों का परिवार सहित लौटना लगतार जारी है। एक श्रमिक स्पेशल ट्रेन बैंगलुरू से श्रमिकों व वहां लॉकडाउन के चलते फंसे छात्र- छात्राओं को लेकर ग्वालियर पहुंची। ग्वालियर पहुंचे सभी लोगों की रात में ही थर्मल स्क्रीनिंग कराए जाने के बाद उन्हें स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में खड़ी बसों से उनके गंतव्य कस्बों के लिए रवाना करा दिया गया ।
देश में बीते 52 दिनों से जारी लॉकडाउन के  कारण दक्षिण व अन्य पूर्वी प्रदेशों में अंचल के हजारों श्रमिक परिवार सहित फंसे हुए है। जारी लॉकडाउन के कारण काम बंद होने के क ारण ये श्रमिक परिवार दो समय भोजन नहीं मिलने के कारण परेशान है। कर्नाटक के बैंगलुरू सहित अन्य शहरों में फंसे मजदूरों व छात्र-छात्रओं को बैगलुरु से ग्वालियर से विशेष श्रमिक स्पेशल ट्रेन ग्वालियर पहुंची। स्टेशन पर मौजूद डॉक्टरों द्वारा सभी लोगो की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। जांच में सभी लोग स्वस्थ मिलने पर सभी को रात में ही उनके गंतव्य कस्बों तक पहुंचाने के लिए बसों से रवाना करा दिया गया।
बैंगलुरु से ग्वालियर लौटे इन यात्रियों को थर्मल स्क्रिनिंग कराने के लिए लगभग दो घंटे तक लाइन में लगना पड़ा, क्योंकि इस बार ग्वालियर पहुंचे यात्रियों की सं या बीते दिनों आए श्रमिकों से 500 से अधिक थी।