जन उत्थान न्यास ने पुत्री के विवाह के लिए दी आर्थिक सहायता
May 15 2020
ग्वालियर। गरीबों की मदद करने वाली सामाजिक संस्था जन उत्थान न्यास की ओर से गरीब परिवार को कन्या विवाह के लिए आर्थिक सहायता न्यास के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. सतीश सिंह सिकरवार ने न्यास कार्यालय ललितपुर कॉलोनी में भेंट की।
न्यास के अध्यक्ष डॉ. सतीष सिंह सिकरवार ने शुक्रवार को ललितपुर कॉलोनी कार्यालय में श्रीमती मीरा कुशवाह पत्नि स्व. भगवान सिंह कुशवाह निवासी पुरूवियों का मौहल्ला नाकाचन्द्रवदनी को 5,100 रूपये की आर्थिक सहायता पुत्री पूजा कुशवाह के विवाह के लिए प्रदान की। श्रीमती मीरा के पति भगवान सिंह का निधन हो चुका है, मीरा दाल बाजार में मजदूरी का कार्य कर अपने परिवार का भरण-पोशण करती है। श्रीमती मीरा कुशवाह के परिवार की आर्थिक स्थिति ऐसी नही हैे कि वह अपनी पुत्री का विवाह कर सके। जिसके लिए मीरा ने न्यास कार्यालय पहुॅचकर डॉ. सिकरवार से मदद के लिए गुहार लगाई। डॉ. सिकरवार ने तुरन्त ही 5,100 रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। इस मौके पर डॉ. सतीष सिंह सिकरवार ने कहा कि कन्यादान ही महादान हैं, उन्होने कहा कि न्यास का हर संभव प्रयास रहता है कि गरीब, पीडित, शोशित वर्ग की भलाई के लिए अग्रणी भूमिका निभाई जाये और उसमें न्यास सफल भी रहा है। जब भी इन वर्गों को चाहे पारिवारिक विवाह का कार्यक्रम हो, चाहे बीमार पीडित हो सभी वर्गों का सहयोग किया जा रहा है। हमारी संस्था गरीबों की भलाई करने में कभी पीछे नहीं रहती है। डॉ. सिकरवार ने मीरा को सहायता राषि भेंट करते हुये भरोसा दिलाया कि आपका भाई आपकी सेवा के लिए जीवन भर स िर्पत रहेगा। श्रीमती मीरा ने डॉ. सिकरवार का धन्यवाद ज्ञापित करते हुये उनका स्वागत किया। इस मौके पर न्यास के अध्यक्ष डॉ. सतीष सिंह सिकरवार के साथ न्यास सहसचिव अवधेष कौरव, अंकित कठठ्ल, राकेश श्रीवास आदि मौजूद रहें।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









