दाल बाजार में कारोबार सुबह 7 बजे ही शुरु
May 15 2020
ग्वालियर। दाल बाजार में थोक कारोबारियों ने अपनी दुकानों के शटर समय से पहले उठाकर कारोबार करना शुरू कर दिया तो लोडिंग वाहन चालकों ने पास वितरण को लेकर नाराजगी जताई। दाल बाजार में भीड़भाड़ न हो इसे देखते हुए व्यापार समिति ने बाउंसर तैनात कर दिए हैं। सुबह थोक बाजार खुलते ही ग्राहकों की भीड़ लगना शुरू हो गई। प्रशासन द्वारा दाल बाजार कारोबारियों को 8 बजे से दुकानें खोलने के लिए कहा गया था लेकिन कारोबारियों ने सुबह 7 बजते ही अपनी दुकानों के शटर उठा दिए। कई कारोबारी कारोबार करने में जुट गए।
व्यापार समिति के पदाधिकारियों ने व्यवस्था बनाने के लिए लोडिंग वाहनों को पास जारी किए हैं। लोडिंग वाहन चालकों का कहना था कि दो दिन पहले ही पास दे दिए हैं और अब देने में आनाकानी कर रहे हैं, जबकि पदाधिकारियों का कहना है कि सभी को रोजगार मिल सके इसे देखते हुए एक-एक दिन पास दिए जा रहे हैं। लोडिंग वाहन चालकों ने इसे लेकर नाराजगी भी जताई।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









