कपड़ा दुकाने खुलते ही आने लगे ग्राहक
May 15 2020
ग्वालियर। कपड़ों की दुकानों के शटर खुलते ही सुनसान बाजारों में रौनक लौट आई, कुछ दुकानों पर ग्राहक खरीदारी करने पहुंचे तो दुकानदार भी इन्हें लौटा नहीं सके। चार घंटे साफ-सफाई करने के लिए कपड़ा कारोबारियों को दिए गए। सुबह होते ही दही मंडी, गांधी मार्केट, माधौगंज सहित सभी कपड़ा कारोबारियों ने अपनी दुकानों के शटर उठा दिए, ग्राहक भले ही नहीं आए हैं लेकिन कपड़े की दुकानें खुलने से बाजारों में रौनक जरूर आ गई है।
लॉकडाउन के चलते कपड़ा कारोबारियों के शटर 54 दिन से डाउन हैं और इन बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ था। कारोबारी शटर उठने की आस लगाए घर में बैठे थे लेकिन परमिशन नहीं मिल रही थी। शुक्रवार को कपड़ा कारोबारियों को शटर उठाने की अनुमति प्रशासन ने दी जिसके चलते सुबह उन बाजारों में सबसे ज्यादा रौनक दिख रही है जो कई दिनों से सूने पड़े थे। दही मंडी में सबसे ज्यादा कपड़े का कारोबार होता है। गांधी मार्केट, हेमराज मार्केट में भी कपड़ा मिलता है। नया बाजार में कपड़ों का थोक कारोबार होता है और इन बाजारों में शटर गिरे होने से लंबे समय से सन्नाटा था। आज जैसे ही दुकानों के शटर खुले तो दुकानदारों ने भी धूल, मिट्टी झड़ाना शुरू कर दी। दही मंडी म कारोबारियों ने बताया कि शटर डाउन होने के कारण सबसे ज्यादा नुकसान चूहों ने किया है। महंगी-महंगी साडिय़ों को नुकसान पहुंचा दिया है।
माल निकालकर की सफाई
कई दुकानदारों ने अपनी दुकानों में रखे माल को सड़क पर रखकर सफाई का काम शुरू कर दिया। माधौगंज में खेरिज कपड़ों का कारोबार होता है, यहां कारोबारियों ने अपनी दुकानों के शटर उठाने के बाद माल को चादर बिछाकर रखा और दुकान में जमीं धूल, मिट्टी साफ की।
आज खुलेंगी मार्केट
रेडिमेड कपड़ों का कारोबार करने वालों के शटर डाउन हैं और यह दुकानदार भी आस लगाए बैठे थे। प्रशासन द्वारा आदेशित किया गया है कि शनिवार को रेडिमेड कपड़ों का कारोबार हो सकेगा। कल रेडिमेड कपड़ों के लिए मुरार का सदर बाजार, नजरबाग मार्केट, नई सड़क, सुभाष मार्केट, अग्रसेन मार्केट सहित कई बाजार खुलेंगे और यह कारोबारी सफाई कर सकेंगे।
मांस, मछली भी बिक रही
मांस, मछली बेचने वालों के शटर शुक्रवार को खुले और मांस खाने के शौकिन सुबह से ही इन दुकानों पर पहुंचकर खरीदारी की। प्रशासन ने इनको दो दिन का समय दिया है, शुक्रवार और शनिवार।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









