रोके वाहन, दी समझाइश, बनाए चालान

May 14 2020

ग्वालियर। वाहन चलाते समय मास्क नहीं लगाने वालों पर पुलिस ने गुरुवार सुबह से ही स त नजर आई। साथ ही दुपहिया वाहन पर दो सवारी बैठने वालों पर भी कार्रवाई की जा रही है। सुबह से ही पुलिस के जवान सड़कों पर आकर चेकिंग कर रहे हैं और लोगों को समझाइश दे रहे हैं कि वह नियमों का पालन करें। पुलिस कप्तान नवनीत भसीन के निर्देश के बाद सभी थाना प्रभारियों ने अपने- अपने क्षेत्रों में चेकिंग प्वाइंट लगा दिए हैं और वाहन चालकों को रोकना शुरू कर दिया है।
लॉकडाउन के दौरान नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई कर रही है। देखने में आ रहा है कि वाहन चालक दुपहिया वाहन पर 2 और 3 लोगों को बैठाकर घूम रहे हैं। इस दौरान पुलिस कप्तान ने जब यह नजारा देखा तो सभी थाना प्रभारियों को कार्रवाई के आदेश दिए। कप्तान का फरमान मिलते ही थाना प्रभारी भी अपने-अपने क्षेत्र में चेकिंग करने में जुट गए हैं। सड़कों पर दोपहिया वाहन पर दो सवारी और चार पहिया वाहन पर तीन सवारी बैठने वालों के खिलाफ  सुबह ट्रैफिक पुलिस भी स त नजर आई और चालानी कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूल किया। ट्रैफिक डीएसपी नरेश कुमार अन्नोटिया की देखरेख में सुबह नदीगेट पर चेकिंग अभियान चलाया और इसके बाद महाराज बाड़े पर पुलिस ने वाहनों को रोकना शुरु कर दिया। शहर के कई स्थानों पर ट्रेफिक पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी चालानी कार्रवाई कर रहे हैं।
पुलिस कप्तान ने रोके वाहन
लॉकडाउन के दौरान सड़कों पर नियमों का पालन नहीं हो रहा है और कई दुकानों पर भीड़ लगी है। यह खबर मिलने के बाद मुरार क्षेत्र में पुलिस कप्तान नवनीत भसीन निरीक्षण करने निकले और उन्होंने दुपहिया वाहन पर दो लोगों को बैठा देख नाराजगी जताई, साथ ही आदेशित किया कि ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जाए। पुलिस कप्तान ने गुरुवार सुबह शहर के कई थाना क्षेत्र में पहुंचकर निरीक्षण करते हुए कार्रवाई करवाई और जो दुकानें समय के बाद खुलीं थीं उन पर भी जुर्माना लगाया गया। कई दुकानों के बाहर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो रहा था जिन्हें फटकार लगाते हुए दुकानें बंद करने के लिए कहा गया।