निगम ने कई क्षेत्रों को किया सेनेटाइज

May 14 2020

ग्वालियर। कोविड 19 के चलते गुरुवार सुबह से नगर निगम द्वारा शहर के कई क्षेत्रों में सेनेटाइजेशन किया गया। इसके तहत गाडिय़ों से जहां बड़ी बिल्डिगों व बाजारों में सेनेटाइजर का छिड़काव किया गया, वहीं घरों के भीतर और सकरे क्षेत्रों में पंप मशीन से दवा छिड़की गई। कुछ क्षेत्र ऐसे भी थे जहां दूसरी और तीसरी बार सेनेटाइजर का छिड़काव किया गया। आज निगम का अमला सबसे पहले ग्राम बरा रोड, व गौड़ मोहल्ला पहुंचा यहां 20 लीटर दवा का छिड़काव किया गया। कुछ लोगों द्वारा घरों के भीतर भी इसके छिड़काव की मांग की गई, जिस पर वहीं भी निगम का अमला पहुंचा। इसके बाद लक्ष्मीपुरम में पहुंचे अमले ने पहले तो यहां सफाई करवाई गई उसके बाद सेनेटाइजेशन किया गया। इस मौके पर निगम एसआई नारायण करौसिया, दरोगा गोपाल, सहायक दरोगा सीताराम खरे, दीपक, मनोज टाक व धीरज घेंघर मौजूद थे।