एसडीएम के आदेश पर दिया राशन

May 14 2020

ग्वालियर। लॉकडाउन के तीसरे चरण में कई दानदाताओं ने हाथ खींच लिए हैं तो कई लोग अब भी निर्धन, असहायों की मदद करने में जुटे हैं। मोतीझील स्टेशन के पास कई मरीज भूखों मरने की कगार पर पहुंच गए, इसकी सूचना जैसे ही एसडीएम प्रदीप सिंह तोमर को लगी तो इनकी भूख मिटाने के लिए गायत्री परिवार से कहा, गायत्री परिवार के सदस्यों ने इन लोगों को जतरूरत का सामान उपलब्ध कराया और भोजन के पैकेट दिए। इस सेवा कार्य को दिलीप मिश्रा, प्रदीप गुप्ता एवं विकास मिश्रा ने किया।