बढ़ती गर्मी के साथ लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमित

May 14 2020

ग्वालियर। रेडजोन के भंवर में जकड़ चुके शहर ग्वालियर के फिलहाल आगामी पन्द्रह दिनों के बाद ाी इससे बाहर निकलने के आसार रोजाना शहर में पॉजीटिव मरीजों के मिलने से धूमिल होते दिख रहे है। बीते तीन दिनों से जिस गति से शहर में कोरोना पॉजीटिव मरीज मिल रहे है उसके आधार पर आगामी दो सप्ताह तक हमारा शहर रेड जोन में ही बना रहेगा।
पन्द्रह दिनों से शहर व आसपास के गांवों में सैंकड़ों लोग संक्रमण ग्रस्त शहरों से वापस लौटे हैं। ऐसे लोगों ने अपने ग्वालियर आने की सूचना ाी प्रशासन को नहीं दी। जिसके कारण ही दूसरे शहरों से कैरियर बनकर आए ये लोग ही जांच कराने में कोरोना पॉजीटिव निकल रहे है। बीते तीन दिनों में ही शहर में पन्द्रह लोगो के कोरोना संक्रमित मिलने से शहरवासी पूरी तरह से दहशत में है। शहर में संक्रमित की सं या न के बराबर होने से शहरवासी सोच रहे थे कि हम जल्द ही रेड जोन से बाहर निकलकर ग्रीन जोन में पहुंच जाएंगे जिससे शहरवासियों को लॉकडाउन में अधिक से अधिक छूट मिल सकेगी और शहरवासी दो महीने बाद अपना-अपना कारोबार शुरु कर जीवन- यापन वापस पटरी पर लौटा सकेंगे। लेकिन एक साथ इतनी बड़ी सं या में कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने से रेड जोन से बाहर निकलना अब मुश्किल ही दिख रहा है।                     
अधिक सैंपलिंग से बढ़ेंगे पॅाजीटिव मरीज
स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि शहर में कोरोना संक्रमण के सैंपलों की सं या जल्द बढाई जाएगी। सैंपलों की सं या बढ़ते ही शहर में कोरोनो संक्रमित मरीजों की सं या में भी इजाफा देखा जाएगा। वहीं संतुष्ट होने की बात यह कि शहर में अभी तक पन्द्रह कोरोना पॉजीटिव इलाज लेकर पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं। साथ ही मल्टी सुपर स्पेशलिटी में भर्ती स ाी मरीजों की हालत भी बेहतर है।