ग्वालियर पुलिस के द्वारा प्रारंभ किया गया लंगर

May 14 2020

ग्वालियर। कोरोना के इस काल में  जिला ग्वालियर से होकर गुजरने वाले दूसरे राज्यों तथा दीगर जिलों के मजदूरों एवं यात्रियों  के लिए जिला पुलिस अधीक्षक ग्वालियर नवनीत भसीन द्वारा एक अच्छी पहल करते हुए पनिहार टोल नाके पर खाने पीने की व्यवस्था हेतु एक लंगर की व्यवस्था प्रारंभ की गई  जहां पर दूसरे जिलों एवं राज्यों से ग्वालियर होकर गुजरने वाले मज़दूर वर्ग के लोग एवं यात्रीगण एवं अन्य व्यक्तियो के लिए  भोजन एवं पानी की व्यवस्था की गई  है  इस स्थान पर बाहर वाले जिले में प्रवेश करते समय  मजदूर वर्ग  यात्रीगण  एवं भूखे व्यक्ति  रुक कर भोजन एवं पानी ग्रहण करेंगे  तथापि यात्रा प्रारंभ कर अपने गंतव्य स्थान पर रवाना होंगे तो सुरक्षित पहुंचेंगे। इस काम को  अमली जामा पहनाते हुए  14 मई 2000 को पनिहार स्थित टोल पर लंगर व्यवस्था प्रारंभ करते हुए अतिरिक्त  पुलिसअधीक्षक सत्येंद्र तोमर, एसडीओपी घाटीगांव प्रवीण अस्थाना, थाना प्रभारी कंपू विनय शर्मा, थाना प्रभारी गिरवाई शत्रुघ्न मिश्रा, थाना प्रभारी पनिहार जितेंद्र मावई एवं उनके समस्त स्टाफ एवं पनिहार एवं बरई के ग्राम वासियों द्वारा इस व्यवस्था का शुभारंभ किया गया इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  पश्चिम सत्येन्द्र तोमर द्वारा भोजन वितरण करते हुए  सोशल डिस्टेंस इन का पालन करने का  निर्देश लोगों को दिया गया तथा यह संदेश देने का प्रयास किया गया कि हमारी ग्वालियर जिले  की सीमा से कोई भी यात्री भूखा प्यासा ना जाए और सुरक्षित अपने स्थान पर पहुंचे। ग्वालियर जिले की एक अभिनव  एवं सराहनीय पहल है पहल है । इस अवसर पर आने जाने वाले यात्रियों को गरीब मजदूर वर्ग को पुलिस परिवार द्वारा मास्क सैनिटाइजर एवं  ग्लब्स का भी वितरण किया गया।