सफाई कर्मी फिर गए हड़ताल पर
May 13 2020
ग्वालियर। कोरोना संक्रमण के बीच दिनरात जेएएच अस्पताल में सफाई करने वाले सफाईकर्मियों को कंपनी द्वारा सैलरी नहीं दिए जाने व सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर बुधवार को अस्पताल की सफाई बंद कर हड़ताल शुरु कर दी। हड़ताल कर रहे सफाई कर्मचारियों को कहना है कि अस्पताल की सफाई व्यवस्था संभालने वाली यूडीएस कंपनी के स्थानीय अधिकारी उनसे बिना सुरक्षा कवच उपलब्ध कराए बिना ही काम करा रहे है। दिन-रात क ाम करने के बाद भी कंपनी द्वारा तन्खाह भी नहीं दी जा रही है।
अंचल के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल जेएएच की सफाई व्यवस्था का जि मा संभाल रही यूडीएस कंपनी द्वारा उसके अधीन काम करने वाले सफाई कर्मचारियों को कोरोना संक्रमण की इस घड़ी में काम करने के दौरान न तो मॉस्क दिए जा रहे है और न ही ग्लब्स व अन्य बचाव उपकरण दिए बिना ही दिन रात सफ ाई का काम कराया जा रहा है। काम के एवज में मिलने वाला वेतन भी कंपनी द्वारा नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में दो सौ से अधिक सफाई कर्मचारियों को परिवार पालना ाी मुश्किल हो गया है। कंपनी द्वारा सैलरी देने के लिए सिर्फ आश्वासन ही दिया जा रहा है। कर्मचारियों ने कंपनी के खिलाफ मोर्चा खोल कर सभी सफाई कर्मचारी हड़ताल पर चले गए। हड़ताल पर गए कर्मचारियों को कहना है कि जब तक कंपनी हमे वेतन नहीं देगी,जब तक अस्पताल की साफ- सफाई बंद रहेगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









