बिना मास्क के बेच रहे सब्जी

May 13 2020

ग्वालियर। कोरोना संक्रमित मरीजों की सं या हर रोज बढ़ती जा रही है, लेकिन इसके बाद भी लोग इसे बढ़ाने से रोकने के लिए कोई कारगर कदम नहीं उठा रहे हैं। प्रशासन द्वारा आग्रह किया जा रहा है कि बिना मास्क के कोई बाहर नहीं निकलेगा और खरीदारी करते समय शारीरिक दूरी बनाकर र ेां, लेकिन इसका पालन शहर व हाइवे पर संचालित सब्जी मंडियों में नहीं हो रहा है। यहां आकर सब्जी बेचने वाले न तो मास्क लगा रहे हैं और न ही दूरी बना रहे हैं। सब्जी बेचने वालों के साथ-साथ ग्राहक भी बीमारी को बढ़ाने में पीछे नहीं हैं, यह नजारा बुधवार सुबह शहर के दो सब्जी मंडियों में देखा गया।
शहरवासियों को सब्जी उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन ने 10 प्वाइंट बनाए थे, जिनमें कुछ प्वाइंट बंद कर दिए गए और कुछ को शहर से दूर किया गया, जिससे भीड़भाड़ न लगे और नियमों का पालन हो सके, लेकिन इसका उल्टा असर हो रहा है। न तो सब्जी मंडी में नियमों का पालन हो रहा है और न ही व्यापारी, ग्राहक मास्क लगाकर खरीदारी कर रहे हंै। प्रशासन द्वारा चिरवाई नाका, ललियापुरा, बेला की बावड़ी पर सब्जी मंडी बनाई गई है। इस सब्जी मंडी में हालत देखकर ऐसा नहीं लग रहा था कि शहर में लॉकडाउन लगा हुआ है। ललियापुरा सब्जी मंडी में चारों तरफ दुकानें लगी थीं और ग्राहक अपने वाहनों को मंडी में ले जाकर खरीदारी कर रहे थे। अधिकांश दुकानदार बिना मास्क के कारोबार करने में जुटे थे।             
  थोक कारोबारी नहीं कर रहे नियमों का पालन
प्रशासन द्वारा तिलक नगर, गोरखी सब्जी मंडी बंद करने के बाद थोक कारोबारियों को हिदायत दी थी कि वह अपना कारोबार करते समय नियमों का पालन करें और शारीरिक दूरी बनाकर रखें, लेकिन चिरवाई नाका स्थित सब्जी मंडी में हालात बदले हुए थे। थोक कारोबारी आलू, प्याज बेचने के लिए ग्राहकों की भीड़ लगाए हुए थे और बिना मास्क के ही कारोबार कर रहे थे।
सड़क पर भी लग जाता है जाम
सब्जी खरीदने के लिए पहुंचने वाले हाथ ठेले संचालक सड़क पर ही ठेला खड़ा कर देते हैं तो कई वाहन चालक भी अपने वाहनों को सड़क पर पार्क कर रहे हैं जिससे जाम की स्थिति निर्मित हो रही है। खेरिज में सब्जी बेचने वाले यहीं से सब्जी खरीदकर सड़क किनारे दुकान लगाने से भी नहीं चूक रहे हैं।