राशन के सवाल पर कई दलों ने मिलकर कलेक्ट्रेट पर सत्याग्रह किया

May 13 2020

ग्वालियर।  इस महामारी में  जरूरतमंद जनता के लिए को राहत पहुचाने के काम को प्राथमिकता देने के बजाए एक सत्ता धारी पार्टी के कुछ नेताओं द्वारा उपचुनाव की तैयारी की जा रही है,  राशन वितरण में पारदर्शिता बरतने गए सर्वदलीय राहत समितिया ना बनाकर सत्ताधारी लोगो के जरिये राशन वितरण का काम किया जा रहा है। नतीजा यह हुआ है की बड़े पैमाने पर ऐसे लोग है जिन्हें सरकारी राशन उपलब्ध नही हो सका है, जिससे लोग भुखमरी का शिकार हो रहे है, दूसरी ओर बहुत बड़े पैमाने पर राशन घोटाला होने की आशंका है। राशन वितरण में आटे की कम तोल का प्रकरण भी सामने आ चुका है।
आम आदमी पार्टी ने ग्वालियर के विभिन्न राजनीतिक दल के नेताओ मार्क्सवादी क युनिस्ट पार्टी के अखिलेश यादव, भारतीय क युनिस्ट पार्टी के अशोक पाठक, भाकपा (माले) राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी सुरेंद्र जायसवाल जनाधिकार पार्टी के सुग्रीव सिंह कुशवाह, राष्ट्रीय समानता दल के गौतम सिंह राजपूत, भारतीय अपना अधिकार पार्टी के बादाम सिंह राजपूत, के भारतीय राष्ट्रीय मजदूर दल के विशाल कितकिरिया, सामाजिक संगठन हेलो ग्वालियर के हिमांशु कुलश्रेष्ठ एवं शुभम गुप्ता आदि ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में कहा है कि इस महामारी में जनता को राशन उपलब्ध कराने में सरकार और जिला प्रशासन से विभिन्न सभी संगठननो की मांग है कि केरल की तर्ज पर सरकारी राशन की दुकानों से खाने की 16 अवश्य वस्तुये मिलनी चाहिए थी लेकिन वह नही मिली है, सभी राशन कार्डधारी लोगो को अभी तक राशन नही मिला है।
इन सवालों पर उपरोक्त दलों ने  13 मई को सुबह 10-30 बजे फि़जिकल डिस्टेंसिन का पालन करते हुए कलेक्ट्रेट पर सत्याग्रह किया। ज्ञापन समय में सत्याग्रह करने के लिए काफी महिलाएं एवं बच्चे भी आए। वहां कलेक्टर कार्यालय खाद्य विभाग के बाहर हजारों की सं या में महिलाएं पहले से ही लाइन में लगी हुई थी जो अपने बंद बीपीएल एवं अंत्योदय राशन कार्ड को चालू कराने की मांग कर रहीं थी। राशन कार्ड बंद होने के कारण लॉक डाउन में उनको अभी तक राशन का एक दाना भी वितरित नहीं हो सका है।
इस ज्ञापन में आम आदमी पार्टी जिला कार्यकारिणी एवं कार्यकर्ताओं के साथ उनका मनोबल बढ़ाने के लिए प्रदेश प्रवक्ता अमित शर्मा एवं चंबल संभाग के उपाध्यक्ष जितेंद्र नरवरिया भी उपस्थित रहे।
आम आदमी पार्टी ग्वालियर की तरफ से शहर जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह भदोरिया, ग्रामीण जिला अध्यक्ष अनीस खान, सचिव आशीष राय, उपाध्यक्ष कुलदीप बाथम, बलवीर सिंह बघेल, दिलशाद खान, वरिष्ठ संरक्षक ओपी उपमन्यु, मजदूर जिला अध्यक्ष करण सिंह, ऑटो यूनियन अध्यक्ष गोविंद राम, एवं कार्यकर्ता सूरज कुशवाह, रंजन बाजोरिया, दीपेश नामदेव आदि उपस्थित रहे।