गर्मी में नागरिकों को मिले पर्याप्त पानी, इसके लिए गंभीरता से कार्य करें अधिकारी : विधायक पाठक
May 13 2020
ग्वालियर। गर्मी के मौसम में पानी नागरिकों की बेसिक आवश्यकता है, इसलिए प्रत्येक नागरिक को पर्याप्त पानी मिले और सीवर की समस्या का निराकरण भी तत्काल हो इसके लिए सभी अधिकारी गंभीरता से कार्य करें। इसके साथ ही अमृत योजना के तहत किए जा रहे कार्यों का लाभ आम जनता को मिले इसके लिए मिलान व छोटे-छोटे कार्य शीघ्र पूर्ण कराएं। उक्ताशय के निर्देश दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रवीण पाठक ने बुधवार को दक्षिण विधानसभा क्षेत्र की जलप्रदाय की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को दिए। बैठक में सोशल डिस्टेस्ंिाग का पालन करते हुए अधिकारी आवश्यक दूरी बनाकर बैठे।
बालभवन में आयोजित बैठक में नगर निगम आयुक्त संदीप माकिन, अधीक्षण यंत्री पीएचई आरएलएस मौर्य, कार्यपालन यंत्री व्ही के छारी, जागेश श्रीवास्तव सहित सहायक यंत्री केसी अग्रवाल, प्रवीण दीक्षित, व्ही पी त्रिपाठी, शिशिर श्रीवास्तव सहित अन्य संबंधित उपयंत्री उपस्थित रहे। बैठक में विधायक प्रवीण पाठक ने अधिकारियों से कहा कि मोतीझील एवं तिघरा प्लांट एवं सप्लाई विभाग के इंजीनियर आपस में समन्वय बनाकर कार्य करें जिससे सभी टंकियां पूरी भर पाएं और नागरिकों को पर्याप्त पानी मिल सके।
विधायक श्री पाठक ने कहा कि मोतीझील एवं तिघरा प्लांट के इंजीनियरों भी बिजली विभाग के अधिकारियों से समन्वय बनाएं जिससे सप्लाई के समय बिजली की कटौती न हो, इसके लिए आवश्यकता हो तो मैं भी सहयोग कर संबंधित अधिकारियों से बात करा दूंगा आपके शिडयूल के अनुसार ही वह बिजली की कटौती करें। बैठक में श्री पाठक ने बताया कि उनके क्षेत्र में अनेक बोरिंग हो चुकी हैं जिसमें से ज्यादातर में मोटर भी डल गई हैं, कुछ में बाकि है तथा सभी बोरिंग बॉक्स एवं विद्युत कनेक्शन न होने के कारण प्रारंभ नहीं हो पा रहीं है इसके लिए तत्काल कार्यवाही करें जिससे लोगों को गर्मी में पानी मिल सके। जिस पर निगमायुक्त श्री माकिन ने तत्काल बोरिंग प्रारंभ कराने के निर्देश दिए।
बैठक में अधीक्षण यंत्री श्री मौर्य ने बताया कि हमारे द्वारा क युनिटी टयूबबैल की योजना बनाई जा रही है जिसमें हम सिस्टम तैयार करके देगें उसके संचालन व संधारण की जि मेदारी क्षेत्रीय समिति की होगी। जिसको लेकर विधायक श्री पाठक ने भी सहमति दी। बैठक में विधायक श्री पाठक ने वार्ड 44 में पीले पानी की शिकायत का निराकरण कराने के लिए अधिकारियों को बोला जिस पर निगमायुक्त श्री माकिन ने तत्काल संबंधित अधिकारियों को मौके पर जाकर समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिए। बैठक में विधायक श्री पाठक ने अमृत योजना के कार्यों को तेजी से करने तथा उनका मिलान आदि शीघ्र कराने के निर्देश दिए इसके साथ ही पेयजल वितरण की व्यवस्था को और सुदृण बनाने के लिए विधायक निधी से टैंकर आदि देने का आश्वासन दिया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









