25 साल बाद बदला लेने दूधिये की गोली मारकर हत्या
May 13 2020
ग्वालियर। मुरार थाना क्षेत्र के जडेरूआ बांध के पर 25 साल पुरानी दुश्मनी को लेकर एक दुधिए की गोली मार कर हत्या कर दी। दुधिया बाइक से दूध लेकर जा रहा था। इसके दुश्मनों ने पहले टक्कर मारी, उसके बाद रायफल के बटों से मारा और 315 बोर की रायफल से सिर में गोली मार दी। घटना का पता चलते ही पुलिस और मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे। परिजनों के आक्रोशित होने और तनाव को देखते हुए यहां पर भारी पुलिस फोर्स बुलवा लिया।
जिरेना निवासी सिकंदर नरवरिया (40) पुत्र तुलसीराम नरवरिया पेशे से दुधिया है और रोजना की तरह बुधवार की सुबह वह अपने दोस्त रामदीन कुशवाह ओर गिरधारी के साथ अलग-अलग बाइक पर दूध लेकर बांटने जा रहे थे। गिरधारी पीछे चल रहा था और रामदीन तथा सिकंदर बराबर चल रहे थे। अभी वे कुछ ही दूरी पर पहुंचे थे कि तभी एक स्कार्पियो कार के चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वे बाइक सहित जमीन पर गिर गए। वे संभल भी नहीं पाए कि तभी स्कॉर्पियो से तीन युवक उतरे और रायफल तथा लाठियों से उन पर हमला कर दिया। इसी बीच हमलावरों ने सिकंदर के माथे पर रायफल अड़ाकर गोली चला दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद हमलावर भाग निकले। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर फॉरेसिंक एक्सपर्ट अखिलेश भार्गव को मौके पर बुला लिया। पुलिस को मृतक परिजनों तथा मौके पर मौजूद रामदीन ने बताया कि गोली चलाने वाले गिरगांव निवासी देशराज सिंह, धर्मवीर पुत्र अतर सिंह तथा एक अन्य नकाबपोश था। पुलिस ने उनकी शिकायत पर पुलिस पार्टी आरोपियों की तलाश में रवाना कर दी।
बताया गया है कि 25 साल पहले देशराज और धर्मवीर के बाबा अजमेर ङ्क्षसह की हत्या मृतक सिकंदर के पिता तुलसीराम तथा चाचाओं ने की थी, इस मामले में सभी आरोपियों को सजा हुई थी। इसी का बदला लेने के लिए आज बुधवार को देशराज, धर्मवीर ने अपने साथी के साथ बदला लेने के लिए सिकंदर की गोली मार कर हत्या की है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









