इंश्योरेंसदेखो की देशभर में 1 लाख से अधिक एजेंट्स जोड़ने की योजना
May 13 2020
प्रमुख इंश्योरेंस टेक्नोलॉजी स्टार्ट-अप कंपनी इंश्योरेंसदेखो ने मौजूदा वित्त-वर्ष में 1,200 करोड़ रुपए के नए प्रीमियम हासिल करने का लक्ष्य रखा है। वर्तमान में 350+ शहरों में कंपनी के पार्टनर्स है और यह 12,000+ पार्टनर्स के साथ काम करती है। मौजूदा वित्त-वर्ष में कंपनी की आक्रामक रुप से विस्तार करने की योजना है, जिसमें पूरे देश भर में 1 लाख एजेंट्स को जोड़ना शामिल है। मौजूदा परिवेश में, इंश्योरेंसदेखो का पूर्वानुमान है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म की ओर ग्राहकों का झुकाव तेज़ी से बढ़ेगा। अपने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) इनेबल्ड प्लेटफॉर्म के साथ, इंश्योरेंसदेखो इस बदलाव का लाभ उठाने के लिए सबसे बेहतर स्थिति में है। इंश्योरेंसदेखो का प्लेटफॉर्म इंश्योरेंस बिक्री को एक संवादात्मक और शैक्षणिक अनुभव बनाता है। 25 बीमाकर्ताओं से 50 से अधिक मोटर और हेल्थ इंश्योरेंस प्लान्स के साथ यह विकल्पों का एक विस्तृत समूह एजेंटों के लिए उपलब्ध कराता है। इंश्योरेंसदेखो की वेबसाइट और मोबाइल के अनुकूल डिजिटल प्लेटफॉर्म कई विशेष फीचर्स प्रदान करते हैं जैसे वॉयस-गाइडेड स्व-निरीक्षण, योजनाओं की तुलना, पॉलिसी को तुरंत जारी करना, दावों का प्रबंधन और नवीनीकरण के लिए याद दिलाना जिससे एजेंटों को तेज़ी और सक्षमता से पॉलिसी संबंधित सेवाएँ देने में मदद मिलती है। कंपनी ने एक सशक्त कस्टमर केयर टीम तैयार की है और पॉलिसी की पूरी अवधि के दौरान एजेंटों की मदद करने के लिए मालिकाना हक वाली टेक्नोलॉजी भी विकसित की है।
इंश्योरेंसदेखो. कॉम के सीईओ एवं सह-संस्थापक श्री अंकित अग्रवाल ने कहा, “इंश्योरेंसदेखो देश में इंश्योरेंसके बारे में जागरुकता और पहुंच बढ़ाने को लेकर प्रतिबद्ध है, खासतौर से टियर II और टियर III शहरों में जहां पर्याप्त सेवाएँ उपलब्ध नहीं हैं। देशभर में 1 लाख एजेंटों को जोड़कर हमारा लक्ष्य स्थायी तरीके से प्रत्येक राज्य में संभावित ग्राहकों तक पहुँच बनाना है।”
इंश्योरेंसदेखो अपने एजेंटों को बीमा वितरण नेटवर्क का एक महत्वपूर्ण हिस्सा मानती है। अपने ऑनलाइन बिज़नेस मॉडल की सहायता के लिए एक प्रशिक्षित कार्यबल तैयार करने पर और इसके साथ ही लोगों को उनकी उद्यमशील महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति के लिए कंपनी ने अपना ध्यान केंद्रित किया है। इंश्योरेंसदेखो को पक्का विश्वास है कि छोटे शहरों में एक बहुत बड़ा अवसर मौजूद है और कंपनी ‘रियल भारत’ में अपनी सेवाओं को पेश करने के लिए समर्पित है।
इंश्योरेंसदेखो
साल 2017 में शुरु किया गया इंश्योरेंसदेखो एक इंश्योरेंस टेक्नोलॉजी उद्यम है। यह अपने ग्राहकों को उनकी ज़रुरतों के आधार पर विभिन्न इंश्योरेंस पॉलिसी की तुलना करने और सर्वश्रेष्ठ उपलब्ध विकल्प प्रदान करने में सक्षम बनाती है। प्रत्येक तिमाही में व्यापार में दोगुनी बढ़ोतरी और 29+ इंश्योरेंस कंपनियों के साथ गठजोड़ के साथ एक साल से भी कम समय में इंश्योरेंसदेखो ने तेज़ी से विकास किया है। इंश्योरेंसदेखो आज प्रति वर्ष 20 लाख पॉलिसी जारी करती है और मार्च 2021 के अंत तक साल में इसका 36 लाख पॉलिसी जारी करने का लक्ष्य है। कंपनी का मुख्यालय जयपुर में स्थित है और गुड़गांव, लुधियाना (पंजाब), नोएडा (उत्तर प्रदेश), श्री गंगानगर (राजस्थान) और उद्योग विहार (हरियाणा) में इसके कार्यालय मौजूद हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









