संक्रमण से बचने थाने के गेट पर बैरिकेड्स, बाहर से ही सुनेगी पुलिस फरियाद
May 12 2020
ग्वालियर। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए पुलिस ने अब सुरक्षित शारीरिक दूरी का पालन करना शुरू कर दिया है। पुलिसकर्मी वायरस की चपेट में ना आएं इसके लिए थाने के गेट पर बैरिकेड्स लगा दिया है और कहीं पर रस्सी बांध दी है। जिससे हर व्यक्ति बगैर सुरक्षा इंतजाम के अंदर ना आने पाए। जिनकी शिकायतें महत्वपूर्ण होती हैं उन्हें अंदर जाने से पहले हाथ सेनेटाइज कराने के बाद तथा मास्क लगा होने पर ही प्रवेश दिया जा रहा है, जो भी बीमार नजर आता है उसे फिलहाल थाने में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है और उनकी शिकायत वहां पर लगे बॉक्स में डलवाई जा रही है।
तेजी से फैल रहे कोरोना से बचने के लिए अब पुलिसकर्मी खुद को सुरक्षित रखने के लिए शारीरिक दूरी का पालन करेंगे। इसके लिए वरिष्ठ अफसरों ने थाना प्रभारी सहित अन्य अफसरों को निर्देशित किया है कि थाने में शिकायत करने वालों से पुलिस जवान और अफसर दूरी बनाकर रखें, जिससे वे इस वायरस की चपेट में आने से बच सकें। अफसरों के निर्देश के बाद थानों के गेट पर बैरिकेड्स लगा दिए गए हैं।
तीन दिन में पंद्रह मरीज
सबसे बड़ी चिंता इस बात की है कि जिले में लगातार संक्रमित मरीज मिल रहे हैं और पिछले तीन दिन में ही कोरोना संक्रमित मरीजों की सं या 15 मिली है और इनमें सामान्यत: वे लक्षण भी नहीं थे जो अभी तक कोरोना पॉजीटिव मरीजों में देखने मिल रहे थे।
एफआईआर से पहले हाथ सेनेटाइज
सुरक्षित दूरी के लिए थाना प्रभारियों के निर्देश पर संतरी ड्यूटी में तैनात जवान गेट पर मुस्तैद रहता है और जिनकी शिकायत गंभीर होती है उन्हें थाने में अंदर प्रवेश से पहले सुरक्षित दूरी के निर्देश के साथ ही हाथ सेनेटाइज कराना नहीं भूलते है। वहीं गश्त से आने और जाने वाले पुलिसकर्मियों के लिए भी थानों में नियम बनाया गया है कि वे भी हाथ सेनेटाइज करने से पहले थाने में प्रवेश नहीं करेंगे।
जिले के सभी थानों में सुरक्षा के लिए अलग-अलग प्रबंध किए गए हैं, कहीं पर रस्सी बांध कर आने जाने वालों को रोका गया है तो कहीं पर पुलिस जवान गेट पर तैनात कर आने जाने वालों को सीधे थाने में जाने से रोका जा रहा है।
पुलिस लाइन में भी पुलिस का पहरा
कोरोना संक्रमण को देखते हुए पुलिस लाइन के सभी गेटों पर पुलिस तैनात कर दी है जो हर आने जाने वाले की पड़ताल कर उन्हें ही जाने दे रहे हैं जिन्हें कोई काम है, बगैर काम वालों को लाइन के गेट से ही चलता कर देते हैं, जिससे कोरोना संक्रमित व्यक्ति लाइन में प्रवेश ना कर सके।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









