मामले में फरार 5 हजार रूपये के ईनामी लुटेरे को किया गिर तार

May 12 2020

ग्वालियर। नगर पुलिस अधीक्षक महाराजपुरा रवि भदौरिया को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई थाना महाराजपुरा क्षेत्र में तीन वर्ष पूर्व हुई कार लूट के लुटेरे को ग्राम जोरी कोतवाल थाना सुरपुरा जिला भिण्ड में देखा गया है। उक्त सूचना पर तत्काल कार्यवाही करने हेतु नगर पुलिस अधीक्षक महाराजपुरा ने थाना प्रभारी महाराजपुरा निरी. मिर्जा आसिफ  बेग को निर्देशित किया। थाना प्रभारी महाराजपुरा ने थाना बल की टीम घटित कर तत्काल ग्राम जोरी कोतवाल जिला भिण्ड के लिये रवाना किया और मुखबिर के बताये स्थान की घेराबंदी कर लुटेरे को गिर तार किया। गिर तार लुटेरे से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम संदीप उर्फ  मोनू ग्राम निवासी जोरी कोतवाल थाना सुरपुरा जिला भिण्ड बताया। गिर तार लुटेरे के कब्जे से लूटी गई अल्टो कार नं एमपी07 ईए 0987 को बरामद कर लिया गया है। उक्त शातिर लुटेरे की गिर तारी पर पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा 05 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया था।
ज्ञात हो कि माह सित बर 2017 को थाना महाराजपुरा पर फरियादी राजेन्द्र राणा ने आकर सूचना दी कि वह सूर्या फैक्ट्री में काम करने के लिये अपनी कार नं एमपी07 ईए 0987 से जा रहा था तभी रास्ते मे अज्ञात लुटेरे ने लि ट लेने के बहाने कार में बैठने के बाद कट्टा अडाकर मुझसे मेरी कार एवं 2000/- रूपये लूट कर भिण्ड की ओर भाग गया। जिस पर से थाना महाराजपुरा मे अज्ञात लुटेरे के खिलाफ  लूट का प्रकरण पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में लिया गया।
सराहनीय भूमिका: उक्त फरारी ईनामी लुटेरा को गिर तार करने में थाना प्रभारी महाराजपुरा मिर्जा आसिफ बेग, रमेष शर्मा,  कुलदीप तोमर, राजीव शुक्ला, राहल दुबे एवं सरला लोधी की सराहनीय भूमिका रही।