वनकर्मी की हत्या में फरार 10 हजार का इनामी रामकिशन गिर तार

May 12 2020

ग्वालियर। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन मे कार्य करते हुए थाना प्रभारी आरोन आदित्य शुक्ला को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि विगत दिनों वनकर्मी दीपू राणा की गोली मारकर हत्या करने वाले फरारी ईनामी बदमाश रामकिशन मोगिया को मानपुर के जंगल में देखा गया है। उक्त सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुये थाना प्रभारी आरोन ने मय थाना बल की टीम के साथ मुखबिर के बताये स्थान की घेराबंदी कर फरारी ईनामी बदमाश रामकिशन मोगिया पुत्र सुखलाल मोंगिया निवासी बलारपुर जिला शिवपुरी हाल रामपुरा थाना आरोन जिला ग्वालियर को डोंगर के कुऑ के पास से गिर तार कर लिया। गिर तार बदमाश से घटना में प्रयुक्त भरमार बन्दूक के संबंध मे पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसके द्वारा बंदूक को जंगल में छिपाकर रखा गया है, जिसे गिर तार बदमाश की निशांदेही पर जंगल से बरामद कर लिया गया है। उक्तबदमाश की गिर तारी पर पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा 10 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया था। आरोपी रामकिशन, वनपरिक्षेत्र माधव राष्ट्रीय उधान शिवपुरी में एक तेंदुए का शिकार करने के प्रकरण में भी काफी दिनों से फरार चल रहा था। गिर तार बदमाश की सूचना उचित कार्यवाही हेतु संबंधित वन अधिकारियो दे दी गई है।
ज्ञातहो कि 4 मई को थाना आरोन क्षेत्रान्तर्गत सनकुंआ के जंगल में एक बाज का शिकारी रामकिशन मोगिया ने वनचौकी के वनकर्मी दीपू राणा की हत्या अपनी भरमार बन्दूक से कर दी थी और घटनास्थल से फरार हो गया था। उक्त घटना पर से थाना आरोन जिला ग्वालियर में उक्त बदमाश के विरुद्ध शासकीय कार्य में बाधा, हत्या का प्रयास एवं हत्या का प्रकरण पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में लिया जा कर उसकी तलाष की जा रही थी।
सराहनीय भूमिका:-उक्त फरारी ईनामी बदमाश को गिरफतार करने में थाना प्रभारी आरोनआदित्य शुक्ला, पीडी मिंज, पदम सिंह,  अंगल सिंह,  रविजाट, ब्रजेश सिंह, दिनेश, अमर सिंह, जगजीत, विवेक की सराहनीय भूमिका रही।