लॉकडाउन में हर जगह लोगों का मजमा
May 12 2020
ग्वालियर। कोरोना मरीजों की सं या हर रोज बढ़ती जा रही है लेकिन इसके बाद भी लोग शारीरिक दूरी का पालन करने में लापरवाही बरत रहे हैं और बाजारों में बेधड़क निकलकर भीड़ लगा रहे हैं।
लॉकडाउन 3 का असर दिखाई नहीं दे रहा है। पुलिस के वाहन सायरन बजाते हुए घूम रहे हैं लेकिन इसका असर लोगों पर कितना पड़ रहा है इसका नजारा शहर के बाजारों में देखने को मिल जाएगा। बंद दुकानों के बाहर लोग बैठकर बतिया रहे हैं तो फल-सब्जी, दवा, पेंट, किताबें सेनेटरी का सामान लेने के लिए बाजारों में अच्छी खासी भीड़ नजर आ रही है। लॉकडाउन के चलते घर में रहने की अपील कारगर साबित नहीं हो रही है तो कई दुकानदार तो बिना मास्क लगाए अपना कारोबार कर लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने में भी नहीं चूक रहे हैं। प्रशासन द्वारा दी जा रही राहत शहरवासियों के लिए आफत न बन जाए।
पिछले एक सप्ताह में कोरोना मरीजों की सं या निरंतर बढ़ती जा रही है और यह टारगेट 3 दर्जन के पास पहुंच गया है। हर रोज 4-5 मरीज मिलने के बाद भी लोग एहतियात बरतने के बजाए लापरवाही कर रहे हैं। ऐसे समाज के दुश्मनों के खिलाफ प्रशासन भी कड़े कदम नहीं उठा पा रहा है। मंगलवार को शहर के सभी बाजारों में अच्छी खासी भीड़ लोगों की रही और व्यापारी भी अपना कारोबार करने में मशगूल रहे और नियमों के पालन को अनदेखा करते रहे।
शहर में संचालित होने वाली किराने की दुकानों पर मंगलवार अच्छी खासी भीड़ ग्राहकों की नजर आ रही है। शहर में संचालित किराने की दुकानों के शटर 5 दिन बाद खुले हंै, इसके चलते लोग जरूरत का सामान खरीदने सुबह से पहुंच रहे हैं। दाल बाजार में भी मंगलवार को खेरिज किराना कारोबारी अपने शटर उठाकर कारोबार कर रहे हैं।
दौड़ रहे हैं यात्री वाहन
प्रशासन द्वारा लॉकडाउन के दौरान यात्री वाहनों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया है और आदेशित किया गया है कि कोई भी यात्री वाहन नहीं चलेगा, लेकिन इस बीच यात्री वाहन सवारियों को ढो रहे हैं। सुबह 5 बजे से लेकर देर रात तक ऑटो, ई-रिक्शा, तांगा सवारियों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचा रहे हैं।
जन-धन खाते के तहत कई खाताधारकों के एकाउंट में पैसे आ गए हैं और इन पैसों को निकालने के लिए खाताधारक सुबह से ही बैंकों के बाहर बैठकर इंतजार करते देखे गए। बैंकें भले ही सुबह 10 बजे खुलें लेकिन खाताधारक अपना नंबर लगाने के लिए 8 बजे से ही पहुंच गए थे। यही हाल कंट्रोलों की दुकानों पर है, यहां चावल लेने के लिए कार्डधारकों की अच्छी खासी भीड़ नजर आ रही है और उन्हें धूप में परेशान होते हुए देखा जा सकता है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









