ग्वालियर जिले में कोरोना से हुई पहली मौत

May 12 2020

 ग्वालियर। ग्वानियर जिले में कोरोना संक्रमण से पहली मौत एक अस्सी वर्षीय बुजुर्ग की हो गई है। मृतक को दिन पहले कारोना संक्रमण के लक्षण दिखने के बाद परिजनों ने जेएएच के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया था। अस्पताल में भर्ती इस बुजुर्ग की रविवार-सोमवार की दरमियानी रात मौत हो गई थी। मौत के बाद इस बुजुर्ग की कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आने से प्रशासन व स्वास्थ्य महकमें में हड़कंप मच गया है। कोरोना संक्रमण से हुई बुजुर्ग की मौत की अधिकारिक घोषणा जिला कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने नहीं की है। 
 डबरा निवासी अस्सी वर्षीय बजुर्ग गंगाराम लुहरे को चार दिन पहले सर्दी-जुकाम के साथ लगातार बुखार आने की शिकायत पर परिजनों ने जेएएच में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया था। बुजुर्ग गंगाराम में कोरोना वायरस के संक्रमण दिखाई देने पर  कोरेाना संक्रमण की जांच कराई थी। गंगाराम की जांच रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। कोरोना संक्रमित मिलने के बाद मृतक गंगाराम का शव जो कि मारचुरी में रखा गया था, मृतक गंगाराम का अंतिम संस्कार तय किए गए प्रोटोकॉल के अनुसार लक्ष्मीगंज स्थित विद्युत शवगृह में किया गयाा। 
आपका कहना
जेएएच के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती अस्सी वर्षीय वृद्ध की मौत के बाद उसकी जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव आई है। चूंकि उसे निमोनिया की शिकायत थी, जिसका उपचार चल रहा था। वृद्ध की मौत कोरोना के चलते हुई है, इसका पता लगाने के लिए कंफर्ममेट्री टेस्ट करायाजा रहा है। 
कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, कलेक्टर