अहमदाबाद और नोएडा से 20 लोग पैदल पहुंचे ग्वालियर कराया क्वारेंटाइन

May 11 2020

ग्वालियर। अहमदाबाद और नोएडा से पैदल चलकर आए 20 लोगों को पुलिस ने चिरवाई नाका पर पकड़ा और क्वारेंटाइन करा दिया है। पैदल-पैदल आए मजदूर दो दिन से भूखे थे और पुलिस ने उनके खाने की व्यवस्था कर इंसीडेंट कमांडर को सूचना देने के साथ ही मेडिकल टीम को भी बुलवा लिया है। समय रहते अगर ये पुलिस को नहीं मिलते तो यह शहर में प्रवेश कर जाते और संक्रमण का खतरा बढ़़ जाता। 
थाना प्रभारी कंपू विनय शर्मा ने बताया कि सोमवार को चिरवाई नाका पर चेकिंग प्वाइंट चेक कर रहे थे कि तभी करीब दो दर्जन लोग पैदल-पैदल जाते दिखे, जिन्हें रोका और पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वे ग्वालियर के रहने वाले हंै और अहमदाबाद तथा नोएडा में मजदूरी करते थे। पिछले डेढ़ माह से उन्हें काम मिलना बंद हो गया और जमा पूंजी खत्म होने लगी तो वे पैदल-पैदल ही अपने घर के लिए निकल आए। 
पुलिस ने मामला समझ में आते ही सभी मजदूरों को क्वारेंटाइन कराने के लिए भेजकर मेडिकल टीम और इंसीडेंट कमांडर को सूचना  दी। वहीं पैदल जा रहे लोगों के साथ छोटे बच्चे भी थे जो कि भूखे थे। पूछताछ में पता चला कि दो दिन से मजदूरों ने कुछ भी नहीं खाया है, जो था वह बच्चों को खिला दिया। इसका पता चलते ही पुलिस ने तुरंत ही उनके लिए खाने की व्यवस्था कराई। 
अगर ये मजदूर यहां से निकल जाते तो यह शहर में प्रवेश कर जाते और अपने घरों तक पहुंच जाते, जिससे शहर में कोरोना का खतरा बढऩे की आशंका है। 
निरावली पर की अभद्रता, अफसरों से शिकायत 
पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के निरावली चेकिंग प्वाइंट पर तैनात पुलिस अफसर अजब सिंह ने ई पास लेकर शहर में प्रवेश करने वालों से अभद्रता कर दी। अभद्रता का शिकार पीडि़तों ने इसकी शिकायत पुलिस अफसरों से की है। शिकायत पर पुलिस अफसरों ने जांच का आश्वासन दिया है। 
लगातार बढ़ रहे हैं मरीज
पुलिस ने अब अपना ध्यान सीमा पर लगा दिया है, क्योंकि पिछले चार दिन में मरीजों की सं या लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं जांच में पता चला है कि जितने भी नए मरीज आए है वह सभी बाहर के  है और कुछ ही दिन पहले शहर में आए है। इसका पता चलते ही अब पुलिस बाहर से आने वालों पर फोकस कर दिया है, जिससे शहर में प्रवेश करने से पहले ही उन्हें क्वारेटाइन कराया जा सके।