बिना परमिशन उठे शटर, बाजारों में रही भीड
May 11 2020
ग्वालियर। कोरोना मरीजों की सं या बढऩे के बाद प्रशासन ने सुबह 10 बजे तक दूध, ब्रेड और अंडे व सब्जी को खुलने की अनुमति दी है, साथ ही शहरवासियों से कहा है कि वह शारीरिक दूरी बनाकर खरीदारी करें, लेकिन इसका कोई असर आज दिखाई नहीं दिया। जनरल और किराने की दुकानों के शटर डाउन रखने के लिए कहा गया था लेकिन अधिकांश दुकानों के शटर खुले हुए थे और कारोबारी कारोबार करने में जुटे रहे। बाजारों में सुबह सबसे ज्यादा लोगों की भीड़ नजर आई। पुलिस अफसर पेट्रोलिंग करते हुए लोगों को समझाइश देते रहे, लेकिन इसका कोई असर इन लोगों पर नहीं हुआ और यह इस महामारी को बढऩे के बाद भी सचेत नहीं हो रहे हैं। सब्जी का ठेला हो या फिर मेडीकल स्टोर हर जगह भीड़ लगी हुई है। दुकानदारों से कहा गया है कि वह गोले बनाकर कारोबार करें लेकिन कई कारोबारी इसे तवज्जो ही नहीं दे रहे हैं।
लॉकडाउन के चलते किराना स्टोर सहित अन्य चीजों पर प्रतिबंध लगाया गया है लेकिन आज छप्पर वाला पुल के पास किराने की दुकानें खुली रहीं तो शिन्दे की छावनी, रामदास घाटी, घोसीपुरा, माधौगंज, कंपू क्षेत्र सहित मुरार और हजीरा क्षेत्र में भी कई दुकानों के शटर खुले रहे और यह कारोबारी अपना कारोबार करते रहे।
सड़कों पर लगे रहे ठेले
सब्जी और फल बेचने वालों को कहा गया है कि वह अपना कारोबार करें लेकिन शिन्दे की छावनी नबाब साहब के कुएं के सामने एक दर्जन से ज्यादा ठेले खड़े रहे और यह क्षेत्र मंडी में तब्दील हो गया। इसी तरह नई सड़क, जीवाजी गंज सहित कई क्षेत्रों में भी सड़कों पर ठेले ही ठेले दिखाई दिए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









