बेरोजगारी से तंग आकर युवक ने किया आत्मदाह, झुलसा अस्पताल में भर्ती कराया

May 10 2020

ग्वालियर। बेरोजगारी के चलते जीवाजीगंज में एक युवक ने आत्मदाह का प्रयास किया है। गंभीर अवस्था में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। वहीं पूरी घटना सीसीटीव्ही कैमरे में कैद हो गई है। एडिशनल एसपी सत्येंद्र सिंह तोमर के अनुसार जनकगंज थाना अंतर्गत जीवाजीगंज स्थित पीजीव्ही कॉलेज के पास संतोष उम्र 47 साल ने कैरोसीन का तेल डालकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया है। संतोष अविवाहित है और होटल में काम करता है। परिवार में भी कोई नहीं है। देशव्यापी लॉक डाउन के चलते होटल बंद है। संभवत: इसीलिए वह परेशान है। गंभीर रूप से झुलस जाने के चलते संतोष को जयारोग्य अस्पताल की बर्न यूनिट में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज किया जा रहा है। वहीं समूची घटना सीसीटीव्ही में कैद हो गई है। सीसीटीव्ही के मुताबिक घटना दोपहर 3 बजे की है। फिलहाल संतोष को उपचार किया जा रहा है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।