कलेक्टर के आदेश के बाद 66 वार्डों में विशेष अभियान

May 10 2020

 ग्वालियर। शहर को कोरोना के संक्रमण से बचाने के लिए निगम ने रविवार को विशेष अभियान चलाते हुए अपने पूरी बेड़े को शहर में उतार दिया है। यह अभियान शहर के पूरे 66 वार्डों में एक साथ शुरु किया गया। इस काम में निगम ने अपनी पूरी ताकत झोंकने का दावा करते हुए अपने सारे संसाधन जिसमें डेढ़ सैकड़ा से ज्यादा कर्मचारियों को भी काम पर लगाया गया है।
शहर में लगातार बढ़ते कोरोना पॉजिटिव मरीजों के बाद अब प्रशासन पर लगातार दबाव बढ़ता जा रहा है और हड़कंप के हालात हैं, ऐसे में किसी भी तरह से शहर को संक्रमण से मुक्त रखने के प्रयास में प्रशासन जुट गया है इसके चलते शनिवार को कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने निगमायुक्त संदीप माकिन को विशेष अभियान चलाने का आदेश दिया, तय यह हुआ कि कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिये ग्वालियर शहर के सभी 66 वार्डों में नगर निगम द्वारा रविवार को विशेष अभियान चलाया जाए। नगर निगम का अमला स पूर्ण मशीनरी के साथ हर वार्ड में सेनेटाइजेशन का कार्य करे। निगमायुक्त ने बताया कि शहर में निगम द्वारा सफाई के साथ-साथ सेनेटाइजेशन का कार्य किया जा रहा है। जिस पर कलेक्टर ने कहा कि इस कार्य को और प्रभावी रूप से करने के लिये निगम द्वारा विशेष अभियान चलाया जाए।
विशेष अभियान में रविवार सुबह से ही नगर निगम का पूरा सफाई अमला सड़क, गली, मोहल्लों, शासकीय भवनों, द तरों, पार्कों, निजी भवनों, कॉलोनियों और बाजारों में उतर गया। जिसमें निगम की 15 जेटिंग मशीन, 25 फोगिंग मशीन, 3 फायर ब्रिगेड, 2 सक्शन मशीन के साथ ही 150 हाथ से संचालित प प मशीनों का उपयोग किया गया। अभियान के तहत पूरे वार्ड में कचरा संग्रहण, साफ- सफाई के साथ-साथ सेनेटाइजेशन का कार्य दिनभर किया। निगमायुक्त का कहना है कि इसके माध्यम से हर वार्ड को कोरोना के वायरस से मुक्त करने का प्रयास किया जायेगा। कलेक्टर ने निगम के अमले के साथ-साथ नागरिक, जनप्रतिनिधि और सामाजिक संस्थाओं के लोगों से भी इस विशेष अभियान में सहयोग करने की अपील की।