वाहन चालकों के काटे चालान, वसूला जुर्माना

May 10 2020

ग्वालियर। लॉकडाउन के दौरान जो लोग सड़क पर बेवजह घूम रहे थे या फिर दोपहिया वाहन पर दो लोग सवार थे उनके खिलाफ चालानी कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला। पुलिस कप्तान के निर्देश के बाद कई जगह चेकिंग प्वाइंट लगाए गए और पुलिस पूछताछ करते हुए नजर आई। कई लोगों ने दवा लेने की बात कही तो पुलिस ने पर्चे देखे और जो लोग बाजिब कारण नहीं बता सके उन पर जुर्माना लगाया गया।