पुलिस ने दिखाई लॉकडाउन में ताकत

May 10 2020

ग्वालियर। लॉकडाउन का पालन कराने के लिए रविवार सुबह से ही प्रशासन स त नजर आया और सड़कों पर घूमने वालों की खातिरदारी करने वालों की पुलिस कोई कसर नहीं छोडी। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने सुबह मार्च पास्ट निकालकर लोगों से कहा कि वह लॉकडाउन का पालन करते हुए अपने घर पर रहें नहीं तो उनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। मार्च पास्ट में 3 दर्जन से ज्यादा वाहन सायरन बजाते हुए जिस सड़क से गुजरे वहां सन्नाटा सा छा गया। कोरोना मरीज बढऩे के बाद प्रशासन स त हो गया है और किराना की दुकानों सहित अन्य दुकानें खोलने की अनुमति भी नहीं दी गई। सुबह सिर्फ दूध, ब्रेड बेचने की अनुमति दी गई उसके बाद दुकानों के शटर डाउन करवा दिए गए। सुबह फूलबाग मैदान में प्रशासनिक अधिकारी व पुलिस अफसर एकत्रित हुए उसके बाद शहर भ्रमण करने और लॉकडाउन का पालन कराने के लिए मार्च पास्ट निकाला जो शहर के प्रमुख बाजारों के साथ-साथ हाइवे पर भी पहुंचा और जो दुकानें खुली थीं उनके खिलाफ कार्रवाई की गई।