डॉक्टर युद्धाओं का ताली बजाकर फूलमालाओं से स मान किया

May 10 2020

ग्वालियर। देशभर में फैली महामारी से लडऩे में लगी डॉक्टर्स एवं उनकी टीम (कोरोना वॉरियर्स) का रविवार को  जिला अस्पताल मुरार में  महाराजा महासेन सेवादल मुरार द्वारा डॉ डीके शर्मा (सिविल सर्जन), डॉ  आलोक पुरोहित (आरएमओ), एवं अन्य डॉक्टर्स, रामौतार दुबे नर्सिंग स्टाफ अन्य डॉक्टर्स एवं पूरी टीम पर पुष्प वर्षा कर व ताली बजाकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए स मान किया गया साथ ही इस महामारी से लडऩे हेतु सहायक  दो पीपीई किट, घर मे तैयार किये हुए पचास मास्क प्रदान किये गए। इस अवसर पर, सुरेश गुप्ता, प्रेम गांगिल, राजेश बोहरे, राजेश कोछिल, प्रमोद गुप्ता, रामू गांगिल, दुर्गेश गांगिल, अतुल गांगिल, राजू गुप्ता, हरिओम गांगिल, खेमचंद गुप्ता, जयनारायण गांगिल, अनिल गुप्ता, अभय गांगिल एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।