मरीजों की सं या बढ़ते ही प्रशासन स त, जहां रहती थी भीड़ वहां रहा सन्नाटा
May 10 2020
ग्वालियर। शहर के जिन बाजारों में हर रोज लोगों की भीड़ लगी रहती है और लोग घर के बाहर बैठकर गप्पे लड़ाते हैं, उन बाजारों का आज नजारा बदला हुआ नजर आया। सुबह से ही पुलिस के वाहन सड़कों पर घूमते हुए घर पर रहने की हिदायत दे रहे थे और जो लोग घर के बाहर बैठकर गप्पे लड़ा रहे थे उन्हें पुलिस ने खदेडऩे में देरी नहीं की। बाजारों में सुबह 10 बजते ही सन्नाटा छा गया और जो लोग घूमते हुए नजर आए उनके खिलाफ पुलिस ने एक्शन लेने में देरी नहीं की।
कोरोना संक्रमित मरीजों की सं या निरंतर बढ़ती जा रही है, जिसे लेकर प्रशासन गंभीर हो गया है और फुल लॉकडाउन करा दिया है। रविवार को दाल बाजार के शटर डाउन हैं तो लोहिया बाजार में भी शटर नहीं उठे हैं। आलम यह है कि सड़कों पर सिर्फ वही लोग निकल रहे हैं जिन्हें जरूरी कामसे जाना है। सुबह से ही पुलिस जवान और अफसर दूध, ब्रेड बेचने वालों को समझाइश दे रहे थे कि 9 बजते ही अपने शटर डाउन कर लें और सड़क पर सब्जी, फल बेचने वालों को डंडे में पहुंचा दिया। सुबह से ही पुलिस के जवान चौराहों पर खड़े होकर चेकिंग कर रहे थे तो सड़कों पर पेट्रोलिंग करते कोरोना पॉजीटिव मरीजों की सं या बढऩे के बाद रविवार को फुल लॉकडाउन किया गया।
पुलिस ने दिए मास्क
रविवार को पुलिस जब दुकानों के शटर डाउन करवा रही थी उस समय कई लोग बिना मास्क के ही घूम रहे थे, जिस पर पुलिस अफसरों ने नाराजगी जताई। जनकगंज थाना प्रभारी प्रीति भार्गव ने जीवाजीगंज में उन दुकानदारों को मास्क दिए जो रूमाल बांधकर अपना कारोबार कर रहे थे। इस दौरान बुजुर्गों को मास्क देकर कहा कि वह घर में रहें।
गलियों में भी पहुंची पुलिस
पुलिस नियंत्रण कक्ष में लगातार शिकायत मिल रही थी कि लोग घर के बाहर बैठकर गप्पे लड़ा रहे हैं और कुछ दुकानों के शटर खुले हैं। पुलिस अफसरों के पास जैसे ही यह जानकारी पहुंची तो उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को आदेशित किया कि लॉकडाउन का पालन स ती से कराया जाए और इसके लिए गलियों में पेट्रोलिंग करें। पुलिस कप्तान का फरमान मिलते ही थाना प्रभारी अपने-अपने थाना क्षेत्रों की गलियों में पहुंचे और लोगों को खदेडऩा शुरू कर दिया।
सायरन सुन गिराए शटर
किराना कारोबारियों को कारोबार करने की अनुमति नहीं दी गई है लेकिन इसके बाद भी कई दुकानदार अपने शटर उठाए हुए थे और जैसे ही पुलिस के वाहन का सायरन सुनते शटर डाउन कर देते। नया बाजार में कई दुकानों के शटर खुले रहे, जहां भीड़ दिख रही थी। इसी तरह भारत टॉकीज के सामने किराने की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ लगी रही।
सब्जी, दूध लेने लगी रही भीड़
सब्जी मंडी में सब्जी लेने के लिए रविवार को अच्छी खासी भीड़ देखी गई। शहर में संचालित होने वाली अधिकांश मंडियों को लॉक कर दिया गया है और इन मंडियों में रविवार को अच्छी खासी भीड़ लगी हुई थी। शहर के कई प्वाइंटों पर सब्जी मंडी बंद हो गई हैं जिससे सब्जी बेचने वालों को दूर जाना पड़ा। सुबह मेला ग्राउंड, रामलीला मैदान मुरार, दशहरा मैदान थाटीपुर, चिरवाई नाका, आनंद नगर, तिघरा रोड सब्जी मंडी पर लोगों की भीड़ लगी रही तो वहीं दूध की दुकानों पर भी समय से पहले दूध लेने के लिए पहुंचे और कतार में खड़े होकर दूध खरीदा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









