चोर नगदी व गाड़ी सहित गिर तार

May 09 2020

ग्वालियर। पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन के निर्देशानुसार ग्वालियर जिले में नकबजनों व चोरों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  पंकज पाण्डे एंव नगर पुलिस अधीक्षक ग्वालियर  नागेन्द्र ंिसह सिकरवार नेअपने अधीनस्थ सभी थाना प्रभारियों को चोरों की धरपकड़ हेतु मुखबिर तंत्र विकसित करने के निर्देश दिये।
फरियादी संजय कुमार गुप्ता ने थाना बहोडापुर में उपस्थित होकर सूचना दी थी कि उसके आर.एस.ट्रेडर्स नाम के गोदाम से 96 राजश्री गुटखा की बोरियां चोरी हो गई है। जिस पर से थाना बहोडापुर पुलिस द्वारा तीन चोर याहीद, समीर, आशिक खान निवासीगण शंकरपुर को गिर तार कर लिया गया था। चोरी के अहम मु य आरोपी आमिर खान, व राबिल खान फरार चल रहे थे। जिनकी तलाश की जा रही थी।
 नगर पुलिस अधीक्षक ग्वालियर नागेन्द्र ंिसह सिकरवार को जरिये मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि विगत दिनों थाना बहोडापुर क्षेत्र स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में हुई चोरी की वारदात के दो आरोपीगण ट्रांसपोर्ट नगर के पास चोरी के माल को खपाने की फिराक में घूम रहे है। उक्त सूचना पर से नगर पुलिस अधीक्षक ग्वालियर ने थाना प्रभारी बहोडापुर दिनेश सिंह को मय थाना बल के मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश देने के लिये निर्देषित किया गया। थाना प्रभारी बहोडापुर की टीम ने मुखबिर के बताये स्थान की घेराबंदी कर दो लोगों को धरदबोचा। पकडे गये लोगों से पूछताछ करने पर उन्होने अपने नाम राबिल खान पुत्र वहिदा खान उम्र 22 निवासी -शंकरपुर बहोडापुर व आमिर खान पुत्र अजीज खान उम्र 25 वर्ष  निवासी सिगौरा थाना पुरानी छावनी ग्वालियर बताये। स ती से पूछताछ करने पर दोनों चोरों ने ट्रांसपोर्ट नगर में हुई चोरी की वारदात को कुबूल किया। गिर तार चोरों को थाना बहोडापुर के चोरी के प्रकरण में माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया। जहां माल बरामदगी हेतु 02 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया था।