निजी नर्सिंग होम में महिला मिली कोरोना पॉजीटिव
May 09 2020
ग्वालियर। कोरोना वायरस का संक्रमण अब शहर में निजी हॉस्पीटल तक जा पहुंचा है। कंपू क्षेत्र में स्थित एक निजी नर्सिेग होम में डिलेवरी के लिए भर्ती हुई महिला के कोरोना संक्रमित मिलने से प्रशासन में हड़कंप मच गया है। कोरोना पॉजीटिव मिलने की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य अमला तत्काल इस निजी नर्सिंग होम जा पहुंचा। सात मई को यह महिला डिलेवरी के लिए भर्ती हुई थी। कोरोना पॉजीटिव मिलने के बाद सक्रिय हुआ प्रशासन महिला की केस हिस्ट्री के साथ उसके संपर्क में आए लोगों की तलाश शुरु करने में जुट गया है।
अभी तक कोरोना वायरस के संक्रमण सरकारी अस्पताल में होने वाली कोरोना जांच तक सीमित था। लेकिन अब यह संक्रमण शहर के प्राइवेट हॉस्पीटलों में भी पहुंच गया। माधवगंज क्षेत्र में रहने वाली इस महिला को डिलेवरी के लिए कंपू स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में भर्ती इस महिला की जांच रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आई है।
कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद नया बाजार इलाके में दहशत का माहौल बन गया और जो लोग घरों से बाहर थे कोरोना पॉजीटिव मरीज मिलने का पता चलते ही घरों में चले गए। मात्र पांच मिनट में ही पूरा क्षेत्र खाली हो गया। वहीं कंपू थाना प्रभारी प्रशानिक अफसरों के साथ मौके पर जा पहुंचे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









