मरीजों की सं या बढऩे के बाद भी लोग नहीं बरत रहे एहतियात
May 09 2020
ग्वालियर। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों से पुलिस रोजाना स ती से निपट रही है, फिर भी लोग नहीं मान रहे हैं। चौराहे पर मौजूद जवान तपती दोपहरी में उठक-बैठक लगवा रहे हैं। सुबह से शाम तक करीब आधा सैकड़ा से ज्यादा को इसी तरह सबक सिखाया जा रहा है, लेकिन इसके बाद भी लोग लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए अपने साथ-साथ दूसरों की जान को खतरे में डालने से बाज नहीं आ रहे हैं। पुलिस अफसर सुबह से रात तक लोगों से अपील कर रहे हैं कि वह घर पर ही रहें और सुरक्षित रहें। जरूरत का सामान खरीदें लेकिन इस दौरान मास्क लगाएं और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, लेकिन लोगों पर इसका असर कितना पड़ रहा है यह बाजारों में लग रही भीड़भाड़ को देखकर लगाया जा सकता है। सब्जी का ठेला हो या मेडिकल स्टोर या फिर किराना बाजार। हर जगह लॉकडाउन का उल्लंघन किया जा रहा है। लॉकडाउन के दूसरे चरण में मरीजों की सं या न के बराबर रही, लेकिन तीसरे चरण में जैसे-जैसे लोगों को राहत मिलती जा रही है तो वैसे-वैसे मरीजों की सं या बढ़ती जा रही है। हर रोज मरीजों की सं या में इजाफा हो रहा है और प्रशासन व पुलिस अफसर एहतियात बरतने के निर्देश दे रहे हैं, लेकिन शहरवासी अफसरों के आदेशों को हवा में उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं।
खूब बिक रहा किराना
कोरोना मरीजों की सं या बढऩे के बाद शहर में खुलने वाली खेरिज किराने की दुकानों के शटर प्रशासन ने डाउन करवा दिए हैं और थोक कारोबारियों को ही अनमति दी गई है, लेकिन शहर में अधिकांश दुकानें खुली हैं और कारोबारी न तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं और न ही ग्राहकों से दूरी बनाए रखने की कह रहे हैं। इन दुकानों पर राशन खरीदने के लिए खासी भीड़ नजर आ रही है। दुकानदार पुलिस की गाड़ी का सायरन सुनकर शटर डाउन कर देते हैं और गाड़ी निकलते ही उठा रहे हैं।
बैंकों के बाहर लगे हैं टेंट
जन-धन खाते में जिन हितग्राहियों के 500 रुपए आ गए हैं और उनके मोबाइल में मैसेज पहुंच गए हैं वह सुबह से ही पैसे निकालने के लिए बैंकों के बाहर ताला खुलने का इंतजार करते देखे गए। इस भीषण गर्मी के दौरान हितग्राहियों को परेशान न होना पड़े इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी बैंक अधिकारियों से टेंट लगाने के लिए कहा था। बैंकों के बाहर लगे टेंटों में बैठकर हितग्राही अपनी बारी आने का इंतजार कर रहे हैं।
दाल बाजार में नहीं जाएंगी खाली लोडिंग
दाल बाजार में किराने का सामान खरीदने के लिए सबसे ज्यादा लोगों की भीड़ लगी है और लॉकडाउन के दौरान किराने के सामान की बिक्री भी बढ़ गई है। दाल बाजार में हो रही अव्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन कड़े कदम उठाए उससे पहले व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों के बाहर खड़े होने वाले खाली लोडिंग ऑटो को हटाने के लिए पहल करेंगे। दाल बाजार व्यापार समिति की बैठक में यह निर्णय होगा कि दाल बाजार को दलालों से मुक्त रखा जाए और खाली लोडिंग ऑटो को प्रवेश नहीं दिया जाए। यह एजेंडा सोशल मीडिया के माध्यम से सभी व्यापारियों को पहुंचाया गया है।
चावल के लिए लगी लंबी कतार
राशन की दुकानों पर सुबह से ही तपती धूप में चावल लेने के लिए लोग इंतजार कर रहे हैं। दुकानदार भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए हिदायत तो दे रहे हैं लेकिन इसका असर कार्डधारकों पर नहीं हो रहा है। प्रशासन द्वारा कंट्रोलों की दुकानों से एक व्यक्ति को 10 किलो चावल मु त दिए जा रहे हैं इस तरह जिस परिवार में पांच सदस्य हैं उसे 50 किलो चावल मिल रहे हैं। इन चावलों को लेने के लिए शहर की अधिकांश कंट्रोलों पर सुबह 7 बजे से ही लोगों की लंबी लाइनें लगना शुरू हो जाती हैं और दोपहर तक लोग कतार में खड़े होकर इंतजार कर रहे हैं। पुलिस सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए मशक्कत कर रही है लेकिन इन्हें गर्मी से राहत नहीं मिल रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









