दुपहिया वाहन पर दो सवारी देख कप्तान ने लगाई फटकार
May 08 2020
ग्वालियर। दुपहिया वाहन पर दो सवारी बैठकर चलने वाले वाहन चालकों की उस समय शामत आ गई जब पुलिस कप्तान ने वाहन चालकों को रोककर कार्रवाई करनी शुरू कर दी। कोरोना के 5 मरीज मिलने के बाद शुक्रवार को बाजारों को राहत में कटौती की गई है। सुबह 9 बजे तक दूध, ब्रेड के लिए दुकानें खोलने की अनुमति दी गई। इसके बाद भी दुकानें खुली देख पुलिस कप्तान ने संबंधित थाना प्रभारियों पर नाराजगी जताई और कार्रवाई करने के आदेश दिए।
लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस कप्तान नवनीत भसीन आज सुबह 8.30 बजे सड़कों पर आ गए और उन्होंने इंदरगंज चौराहे पर पहुंचकर दुपहिया वाहन पर दो सवारी बैठने वालों पर चालानी कार्रवाई कराई और इसके बाद कप्तान भ्रमण करते हुए नईसड़क पर पहुंचे जहां यादव टॉकीज के बाहर हाथ ठेलों की भीड़ लगी थी और कई लोग बिना मास्क के ही खड़े थे जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई और कप्तान के साथ चल रहे जवानों ने हाथ ठेलों को खदेडऩा शुरू कर दिया, इस दौरान पुलिस कप्तान ने शिंदे की छावनी, रामदास घाटी सहित कई स्थानों पर वाहनों को रोककर चेकिंग शुरू कर दी और सर्किल के सीएसपी व थाना प्रभारी को बुलाकर दो दर्जन से ज्यादा दुपहिया वाहन चालकों के चालान करवाए।
पुलिस कप्तान सुबह नईसड़क पर पहुंचे जहां दानाओली के पास बिना मास्क लगाए लोगों को घूमते देखा तो रोककर पूछताछ शुरू कर दी इस दौरान पुलिस कप्तान ने उठक बैठक लगवाकर मास्क दिया और कहा कि बिना मास्क के घूमे तो कार्रवाई की जाएगी।
दुकानों की हुई फोटोग्राफी
पुलिस कप्तान ने शुक्रवार को सुबह 9 बजे के बाद दुकानें खुली देख सभी थाना प्रभारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि समय पूरा होने के बाद भी दुकानें खुली हैं और सड़कों पर लोग घूम रहे हैं। सुबह पुलिस कप्तान ने हनुमान चौराहे पर किराने की दुकान को खुला देख नाराजगी जताई और दुकानदार ने कप्तान को देखकर शटर डाउन कर दिया। उन्होंने शटर उठवाकर वीडियोग्राफी की और जनकगंज थाना प्रभारी को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसी तरह शब्द प्रताप आश्रम पर भी फोटोग्राफी कर कार्रवाई करवाई। पाटनकर चौराहे पर लोडिंग ऑटो खड़ी थीं जिन्हें भगा दिया। इसी के साथ ही राममंदिर पर बैकरी खुली देख संचालक के खिलाफ कार्रवाई की।
चेक पोस्ट किए चेक
शहर में वाहन बिना चेकिंग के प्रवेश न कर सकें इसके लिए शहर की सीमाओं पर चेक पोस्ट बनाए गए हैं जहां पुलिस अफसर वाहनों की चेकिंग करते हुए तलाशी ले रहे हैं और हर जाने वाले से पूछताछ कर रहे हैं। शुक्रवार की सुबह नवनीत भसीन शहर भ्रमण के दौरान पुरानी छावनी चेक पोस्ट पर पहुंचे और उन्होंने वहां पहुंचकर पुलिसकर्मियों से पूछताछ की और तैनात जवानों से कहा कि बिना चेकिंग के कोई भी वाहन नहीं आना चाहिए।
मास्क भी बांटे : पुलिस कप्तान ने उन लोगों को मास्क भी दिए जो लोग मास्क नहीं लगाए थे। कप्तान ने कहा कि बिना मास्क के बाहर निकले तो कार्रवाई की जाएगी, इसलिए मास्क लगाकर ही चलें।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









