मंडी हटी तो सब्जियों के दाम हो गए दोगुने
May 08 2020
ग्वालियर। लॉकडाउन के दौरान सब्जी मंडियों में भीड़ बढऩे से जिला प्रशासन ने लश्कर क्षेत्र की सब्जी मंडियों को बंद करा दिया है और इन्हें दूर पहुंचा दिया है, जिससे सब्जी खरीदने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और गली मोहल्लों से लेकर सड़कों तक सब्जी बेचने वाले मनमाने दाम ले रहे हैं। प्रशासन द्वारा गोरखी और पिंटो पार्क के बाद तिलक नगर सब्जी मंडी, नाका चंद्रवदनी स्थित सब्जी मंडी को बंद कर दिया है। सुबह सब्जी खरीदने के लिए लोग पहुंचे तो उन्हें वापस लौटना पड़ा। लॉकडाउन के दौरान शहरवासियों को सस्ती सब्जी मिल सके इसके लिए 10 प्वाइंट बनाए गए जिनमें से 5 प्वाइंट बंद हो गए हैं। सब्जी मंडियां बंद होने के बाद ठेले वालों को सब्जी खरीदने दूर जाना पड़ रहा है जिससे वह महंगी सब्जी बेच रहे हैं।
हाथ ठेले वालों ने सब्जियों के दाम मंडी बंद होने के बाद बढ़ा दिए हैं। टमाटर 20 रुपए किलो, प्याज 15 रुपए किलो बिक रही है। इसी तरह भिंडी और तोरई 35 से 40 रुपए किलो बेची जा रही है जबकि मंडी के समय पर टमाटर, प्याज के दाम 10 रुपए किलो थे। आलू 25 रुपए किलो बिक रहा है। पालक, धनिया और मिर्ची के दाम में भी महंगाई का तड़का लग गया है।
यह मंडी लग रही हैं शाम को
किसानों के लिए जिला प्रशासन ने शाम को 4 बजे से मंडी खोलने के आदेश दिए हैं और इसके लिए अलग-अलग स्थान बनाए गए हैं जिनमें आईआईआईटीएम के सामने, बेला की बावड़ी सामुदायिक भवन के पास, गुप्तेश्वर साडा बैरियर, हुरावली तिराहा, विक्की फैक्ट्री ललिया का पुरा और गिरवाई थाने के सामने सब्जी मंडी बनाई हैं।
अब यहां लग रही मंडी
प्रशासन द्वारा 10 सब्जी मंडियां बनाई गई थीं जिनमें गोरखी सब्जी मंडी, झांसी रोड थाने के पास स्थित नाका चंद्रवदनी, तिघरा रोड एमएस हॉस्पिटल के पास, पिंटो पार्क, मुरार रामलीला मैदान, मेला मैदान, आनंद नगर, थाटीपुर मैदान, बिरला नगर सब्जी मंडी शुरू की गई थीं जिनमें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं होने से बिरला नगर, गोरखी व पिंटो पार्क सब्जी मंडी को बंद कर दिया गया था और तिलक नगर व झांसी रोड नाका चंद्रवदनी की मंडी भी बंद कर दी गई है। अब थोक सब्जी मंडी मुरार रामलीला मैदान, थाटीपुर दशहरा मैदान, मेला ग्राउंड में 2, चिरवाई नाका लिटिल एंजिल स्कूल के पास, मनोरंजनालय मैदान हजीरा, आनंद नगर वीनस स्कूल के पीछे, तिघरा रोड एमएस हॉस्पिटल के पास बनाई गई हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









