निर्माण कार्य शुरू होने से मजदूरों के चहरे पर आई चमक
May 08 2020
ग्वालियर। लॉकडाउन थ्री में मिली रियायतों ने लोगों को फिर से खड़े होने की दम दे दी है। निर्माण कार्य शुरू होने से उन मजदूरों के चेहरे पर भी खुशी आ गई है जो रोज कमाते और खाते हंै। अब इन्हें अपने परिवार के लिए दूसरों के सामने हाथ नहीं फैलाने पड़ेंगे। इसके साथ ही प्रतिबंध के साथ बाजार खुलने से व्यवस्था पटरी पर आती दिख रही है। हालांकि अभी भी खतरा है कि लोग मिलने वाली छूट का नाजायज फायदा उठाया तो संक्रमण फैलना शुरू हो जाएगा और इसके बाद फिर से लोगों को प्रतिबंध का सामान करना पड़ेगा। लॉकडाउन वन और टू के चलते शहर में रहने वाले मजदूरों की आर्थिक स्थिति खराब चल रही थी। लॉकडाउन के चलते निर्माण कार्यों पर रोक लगी थी और लोग घरों में कैद थे। समय के साथ अब प्रशासन ने निर्माण कार्य में छूट दी है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को काम मिल सके और वे परेशान ना हों। ग्वालियर अभी भी रेड जोन में है, इसके चलते अभी चुनिंदा कामों की छूट मिली है।
सरिया और सीमेंट की खरीद शुरू
लॉकडाउन थ्री में मिली निर्माण कार्य में छूट से अब ग्राहक सरिया और सीमेंट की दुकानों पर पहुंच रहे हैं और इन दुकानों पर डिमांड बढऩे लगी है। हालांकि अभी सरकारी कामों में ज्यादा माल की खपत हो रही है और निजी ठेकेदार तथा अन्य निर्माण कराने वाले असमंजस में हंै कि उन्हें अनुमति लेकर काम शुरू करना है या फिर बगैर अनुमति के काम शुरू कर सकते हैं। हालांकि निजी निर्माण कराने वालों ने भी अपने आर्डर सीमेंट तथा सरिया के लिए बुक कर दिए है और उ मीद है कि निजी कार्य भी जल्द शुरू हो जाएंगे।
पंचायत में शुरू हुए 1017 काम
लॉकडाउन थ्री में सबसे ज्यादा काम अभी पंचायत में चल रहे हंै। पंचायत में मनरेगा के कुल 1017 काम चल रहे हैं। जहां पर 9 हजार 795 मजदूरों को रोजगार मिल रहा है। पंचायत सीईओ शिवम वर्मा का कहना है कि मनरेगा के कामों से स्थानीय मजदूरों को काफी काम मिल रहा है और वे शेष कार्य जो लॉकडाउन के चलते बंद किए गए थे, उन्हें भी एक-दो दिन में शुरू करा देंगे। जिससे ज्यादा से ज्यादा मजदूरों को काम मिल सके। प्रतिदिन मनरेगा में काम करने के लिए मजदूरों की सं या बढ़ती जा रही है और अफसरों को निर्देश है कि ज्यादा से ज्यादा मजदूरों को रोजगार दें, जिससे काम भी समय से पहले पूर्ण हो और मजदूरों को भी रोजगार मिले, जिनसे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो।
काम मिलते ही जागी उ मीद
लॉकडाउन के चलते बंद चल रहे निर्माण कार्यों से स्थिति बदहाल हो गई थी और लग रहा था कि कारोबार पूरी तरह से चौपट हो जाएगा। लेकिन अभी निर्माण कार्य के साथ ही अन्य अनुमति मिलने से उ मीद जागी है कि अब फिर से हालात सामान्य हो जाएंगे। वहीं मजदूरों के चेहरे पर भी खुशी की चमक आने लगी है कि अब उन्हें किसी से भी मदद लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
यह कार्य हुए शुरू
शहर में बंद चल रहे शासकीय कार्य भी शुरू हो गए हैं, जिनमें सड़क निर्माण सहित वह बिल्ंिडग भी शामिल हंै, जो शासकीय कार्य के लिए उपयोग होना है। इसके साथ ही अमृत योजना तथा पीडब्ल्यूडी के कार्यों ने भी गति पकड़ ली है। सड़क निर्माण के ज्यादातर काम रात में किए जा रहे हैं, जिससे लोगों को परेशानी का सामान ना करना पड़े, साथ ही रात में लोकल डिस्टेंस का पालन भी कराया जा सके।
छूट में हो रही है मॉनीटरिंग
पुलिस और प्रशासन के अफसर लगातार मॉनीटरिंग कर रहे हैं कि मिलने वाली छूट का लोग दुरूपयोग ना करें और जहां पर भी स्थिति बिगड़ते देखते हैं, तुरंत वहां पर पुलिस टीम स्थिति संभाल लेती है, जिससे लोग संक्रमण का शिकार ना हो सकें।
लोग भी रहे सजग
अफसरों का कहना है कि समय के साथ व्यवसायियों तथा निर्माण कार्य में मजदूरों के काम करने पर छूट दी जा रही है, लेकिन उन्हें सजग रहना होगा। क्योंकि लोकल डिस्टेंस के पालन से ही वे सुरक्षित हंै, जरा सी चूक उन्हें भारी पड़ सकती है और उनके संक्रमण की चपेट में आने से कई लोग इस संक्रमण के शिकार हो सकते हैं। साथ ही बाहर से आने वालों की जानकारी भी अफसरों तक भेजें जिससे समय रहते बाहर से आने वालों की जांच हो सके।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









