कोरोना योद्धाओं व पुलिस कर्मचारियों का किया स मान

May 07 2020

ग्वालियर। आनंद नगर सुधार समिति द्वारा कोरोना योद्धाओं, पुलिस कर्मचारियों का स मान समारोह  गुरुवार 7 मई  को बहोड़ापुर चौराहे पर किया गया। कार्यक्रम में समाज सेवी तथा समिति के परामर्श दाता अवध सिंह धाकरे मु य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस अवसर पर बहोड़ापुर थाना प्रभारी दिनेश राजपूत तथा समिति संरक्षक कैलाश सिंह तोमर विशेष रूप से उपस्थित थे।
 समिति द्वारा बहोड़ापुर थाने के 36 पुलिस कर्मचारियों का स मान किया गया। समिति कार्यकर्ताओं ने पुलिस कर्मचारियों पर उनके स मान में पुष्प वर्षा की तथा दो मिनट तक तालियां बजाकर उनका उत्साह वर्धन किया। तत्पश्चात समिति ने उपस्थित सभी पुलिस कर्मचारियों को गमछा और मास्क स मान स्वरूप भेंट किये।
कार्यक्रम के प्रारंभ में समिति के अध्यक्ष राकेश अग्रवाल एडवोकेट ने पुलिस कर्मचारियों द्वारा कोरोना योद्धाओं के रूप में समर्पित भाव से सेवा करते रहने के लिए उनका शब्दों से स्वागत एवं सराहना की। अंत में आभार व्यक्त सचिव आनंद सिंह तोमर ने किया।