आज 12 सौ श्रमिक स्पेशल ट्रेन से आएंगे ग्वालियर

May 07 2020

ग्वालियर। लुधियाना में फंसे अंचल के लगभग 12 सौ प्रवासी मजदूरों को लेकर आज शुक्रवार को तड़के साढ़े पांच बजे श्रमिक स्पेशल ट्रेन मजदूरों को लेकर ग्वालियर स्टेशन पहुंचेगी। ग्वालियर पहुंचने वाले मजदूरों को चार प्वाइंटों से बाहर निकालने के बाद सर्कु लेटिंग एरिया में थर्मल स्क्रीनिंग के लिए भेजा जाएगा।
कोरोना वायरस के लक्षण दिखाई देने वाले मजदूरों को तत्काल स्टेशन के पासबनाए गए क्वारेंटाइन सेंटर पहुंचाया जाएगा। भारत सरकार के निर्देश पर देश के अन्य प्रांतों में लॉकडाउन के चलते लुधिायाना पंजाब में बीते 43 दिनों से फंसे अंचल के 12 सौ मजदूर शुक्रवार को रात साढ़े आठ बजे लुधियाना से श्रमिक स्पेशल ट्रेन में सवार होंगे। चौबीस बोगियों की इस विशेष ट्रेन के हर स्लीपर कोच में 72 की जगह पचास लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए बैठाया जाएगा। श्रमिक स्टेशन का अंबाला, दिल्ली व आगरा में एक मिनट का हाल्ट दिया गया है। लेकिन इन स्टेशनों पर रुकने के दौरान कोई भी यात्री न तो सवार होगा और न ही इन स्टेशन पर उतर सकेगा। ग्वालियर स्टेशन पर इन यात्रियों को गाइड करने के लिए लगभग एक दर्जन टीसी मौजूद रहेंगे।
दो स्थानों पर होगी थर्मल स्क्रीनिंग
टे्रन से ग्वालियर पहुंचने वाले मजदूरों की निकासी के लिए प्लेटफार्म नंबर एक पर चार एक्जिट प्वाइंट बनाए जा रहे हैं। इन चारों एक्जिट प्वाइंट पर तैनात डॉक्टर थर्मल स्क्रीनिंग करेंगे। इसके बाद सर्कुलेटिंग एरिया में पहुंचने के बाद एक बार फिर इन सभी की पुन: थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। लक्षण नहीं दिखने पर प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्था के तहत मजदूरों को संबंधित जिलों में बसों द्वारा भेजा जाएगा।
जीआरपी व आरपीएफ के जवानों की रहेगी तैनाती : श्रमिक
स्पेशल ट्रेन से मजदूरों को लेकर ग्वालियर पहुंचने वाली इस ट्रेन से आने वाले श्रमिकों की सं या को देखते हुए जीआरपी व आरपीएफ के एक सैकड़ा जवान व अफसर तैनात रहेंगे। वहीं जरुरत पडऩे पर स्थानीय पुलिस बल की भी मदद ली जाएगी।                   
स्टेशन व ट्रेन होंगे सेनेटाइज
मजूदरों को लेकर ग्वालियर आने वाली ट्रेन के आने से पहले  स्टेशन परिसर को रेलवे सेनेटाइज कराएगा। ग्वालियर में मजदूरों के उतरने के बाद एक बार फिर पूरे स्टेशन परिसर के साथ ट्रेन को सेनेटाइज कराया जाएगा।