जन उत्थान न्यास ने करीब 200 सफाई कर्मचारियों का किया स मान
May 07 2020
ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं जन उत्थान न्यास अध्यक्ष डॉ. सतीष सिंह सिकरवार ने आज कोरोना के कर्म योद्धा नगर निगम क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 13 के अंतर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक 57,58 एवं 59 के करीब 200 सफाई कर्मचारियों का पुश्पहार पहनाकार स मान किया। इस साथ ही डॉ. सिकरवार ने कर्म योद्धाओं को खाद्यय सामग्री, सेनेटाइजर, मास्क भेंट किये, स मान के साथ-साथ डॉ. सिकरवार ने कर्म योद्धाओं को जल-पान कराया। डॉ. सिकरवार ने कर्म योद्धाओं को संबोधित करते हुये कहा कि आप जो कार्य कर रहे है, वह सराहनीय है। आप सभी अपनी जान की परवाह किये बिना इस संकट की घड़ी में जो कार्य कर रहे है, उसको सदैव याद रखा जायेगा। डॉ. सिकरवार ने कहा कि भय जैसे माहौल में भी आप सभी क्षेत्र को साफ एवं स्वच्छ रख रहे है, जिस तरह के हम अपने घर को साफ रखते है वैसे ही आप सभी क्षेत्र को साफ रख रहे है। आप सभी कोरोना को हराने के लिए दिन-रात कार्य कर रहे है, जिसके लिए मुझे आप सभी का स मान करते हुये गर्व महसूस हो रहा है। इस अवसर पर डॉ. सिकरवार के साथ भाजपा जिला मंत्री देवेन्द्र पवैया, मण्डल अध्यक्ष जयंत शर्मा, पूर्व मण्डल अध्यक्ष प्रमोद जैन, न्यास सहसचिव अवधेष कौरव, क्षेत्राधिकारी अमित गुप्ता, विजय बहादुर त्यागी, सुरेष प्रजापति, नवदीप सक्सेना, राजेन्द्र राठी आदि मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









