बाजारों में उमड़ी भीड़ ,जिन्हें नही मिली छूट वे दुकाने भी खुलीं
May 07 2020
ग्वालियर । हालांकि अभी लॉक डाउन 0.3 पूरा होने में दस दिन बाकी है और जिला रेड जोन में है बावजूद जिला प्रशासन ने गाइडलाइन के अनुसार लॉक डाउन से कुछ सेवाओ को मुक्त करने की रियायतें दी। इनके कारण बाजारों में भीड़ उमडऩे लगी। खास बात ये कि गुरुवार को बाज़ार में ऐसी भी अनेक दुकाने खुलीं जिन्हें अभी इसकी इजाजत नही दी गई।
गुरुवार से जिला प्रशासन ने जरूरी सामान की आपूर्ति बहाल करने के लिए छोटी बड़ी किराना,जनरल स्टोर, आटा चक्की, पशु आहार, चश्मे और स्टेशनरी आदि की दुकानें निर्धारित समय मे खोलने का शेड्यूल जारी किया था ।
इनके चलते बाज़ार में भीड़ उमडऩे लगी। स्टेशनरी की दुकानो पर भी गुरुवार को जमकर भीड़ उमड़ी और किराना दुकानो पर भी। भीड़ के चलते यहां सोशल डिस्टेंन्सिग का कही पालन होते नही दिखा। इक्का दुक्का जगहों पर पुलिस इसके लिए लोगो को हड़काती भी दिखी।
लेकिन बाज़ार में उमड़ी भीड़ और लंबे समय से तालाबंदी से उपजी आर्थिक तंगी से परेशान ऐसे दुकानदार भी गुरुवार को दुकाने खोलकर बैठ गए जिन्हें आवश्यक श्रेणी में नही रखा गया है। कई इलेक्ट्रोनिक्स के शोरूम बगल की गैलरी या आधे शटर को खोलकर व्यापार करते दिखे वही मोबाइल की दुकान वाले बाहर खड़े होकर व्यापार करते नजऱ आये।
चोरी छिपे बिक रहे समोसा कचौड़ी
सरकार ने लॉक डाउन में खाने पीने के सभी सामान की दुकानो को खोलने पर रोक लगा रखी है जिससे एक माह तक शौकीन लोगो को समोसा, कचौडिय़ा नही मिल रही थी अब छोटे दुकानदारों ने इसका तोड़ निकाल लिया है वे स्कूटर और साइकिल के जरिये इसे बेच रहे है और अपने घर मे ही इन्हें तैयार कर रहै है ।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









