लाॅकडाउन के दौरान निर्भय वाधवा का अनूठा वर्कआउट रीजिम
May 07 2020
‘कोरोना’ वायरस फैलने से पूरे देशभर में सारी चीजें थम गयी हैं। अपने तथा परिवारवालों के बचाव के उपाय करते हुए सभी लोग घरों के अंदर रह रहे हैं। इसलिये, लोग खुद को फिट तथा स्वस्थ रखने के लिये कुछ इनडोर एक्टिविटीज कर रहे हैं, जैसे योगा, मेडिटेशन, जंपिंग। और सीमित इक्विपमेंट्स के साथ कई सारे हल्के-फुलके वर्कआउट कर रहे हैं। लेकिन ंदकजअ के ‘कहत हनुमान जय श्रीराम’ में बाली का किरदार निभा रहे, निर्भय वाधवा ने अपने गठे हुए फिजिक को बरकरार रखने का एक प्रेरक तथा अनूठा तरीका ढूंढ निकाला है। उन्होंने अपनी सोसाइटी मेंबर्स की इजाजत से बिल्ंिडग कम्पाउंड के अंदर पड़ी, सीमेंट की कुछ बोरियां उठा ली। उन्होंने वेट ट्रेनिंग और ज्यादा मुश्किल वाले वर्कआउट करने के लिये इन बोरियों को वहां से उठाया।
निर्भय वाधवा ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पेज पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे सीमेंट की उन बोरियों को डम्बल्स की तरह उठाते हुए और अपनी बिल्डिंग के कम्पाउंड में किकबाॅक्सिंग और मार्शल आट्र्स की प्रैक्टिस करते हुए नज़र आ रहे हैं। वर्कआउट के इस अनूठे स्टाइल के बारे में बताते हुए, निर्भय कहते हैं, ‘‘जिम को बंद हुए काफी समय हो गया है, इसलिये मैं अपनी बिल्डिंग के कम्पाउंड में सीमेंट की बोरियों, ईंटों और प्लास्टिक की बोतलों की मदद से एक्सरसाइज कर रहा हूं। इससे मैं अपने फिजिक को बनाये रख सकता हूं और मेरे मसल्स वेट भी बने रहेंगे। मैं 18 साल की उम्र से वर्क आउट कर रहा हूं और जब अचानक ही सबकुछ थम गया तो मैंने थोड़े मुश्किल ट्रेनिंग करने का कुछ अलग तरीका ढूंढ निकाला। जब मैंने सीमेंट की इन बोरियों को देखा तो मैंने तुरंत ही सोच लिया कि उनका इस्तेमाल अपनी वेट ट्रेनिंग में करूंगा। अपने भाई की मदद से मैंने फिर से मार्शल आट्र्स और किकबाॅक्सिंग की प्रैक्टिस शुरू कर दी है। जब से मैंने यह ट्रेनिंग शुरू की है, मुझे ताजगी महसूस होने लगी है और थोड़ा पाॅजिटिव महसूस कर रहा हूं।’’
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









