मास्क नहीं लगाने वालों पर पुलिस ने ठोका जुर्माना

May 06 2020

ग्वालियर। मास्क नहीं लगाकर चलने वाले वाहन चालकों पर पुलिस ने बुधवार को स ती से पेश आई और चालानी कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया। बुधवार सुबह शहर के कई स्थानों पर चेकिंग प्वाइंट लगाए गए। पुलिस कप्तान नवनीत भसीन ने आदेशित किया है कि जो लोग बिना मास्क के सड़कों पर निकल रहे हैं या फिर दोपहिया वाहन पर दो और तीन लोग सवार हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए और रेडक्रास की रसीद काटी जाए। सुबह नदीगेट, माधौगंज चौराहा, इंदरगंज चौराहा सहित कई इलाकों में पुलिस ने चालानी कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूल किया है तो कई वाहन चालक पुलिस को देखकर रास्ता बदलकर भाग गए।