बिहार के नवोदय स्कूल में फंसे बच्चों को ग्वालियर लाने के लिये बस रवाना
May 06 2020
ग्वालियर। नवोदय विद्यालय पिछोर में बिहार के लगभग 24 बच्चे पढ़ रहे हैं तथा बिहार में भी मध्य प्रदेश के लगभग 24 बच्चे पढ़ रहे हैं । जिसके चलते बच्चों के अभिभावकों द्वारा सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर से बिहार के बच्चों को बिहार भेजने एवं मध्यप्रदेश के बच्चों को मध्यप्रदेश में बुलाने का आग्रह किया था। जिसको लेकर सांसद श्री शेजवलकर द्वारा ग्वालियर कलेक्टर श्री कौशलेंद्र विक्रम सिंह से व्यवस्था करने को लेकर चर्चा की । जिस पर कलेक्टर श्री कौशलेंद्र विक्रम सिंह द्वारा नवोदय विद्यालय पिछोर में पढऩे वाले बिहार के 24 बच्चों को बिहार भेजने तथा वहां से मध्यप्रदेश के बच्चों को वापस बुलाने के लिए बस की व्यवस्था की। यह बस आज प्रात: बिहार के बच्चों को लेकर बिहार के लिए रवाना हो गई तथा वहां से यह बस मध्यप्रदेश के बच्चों को लेकर वापस आएगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









