एडीआरएम ने किया स्टेशन का निरीक्षण

May 06 2020

ग्वालियर। देश के क ई प्रातों में फंसे श्रमिकों को प्रदेश सरकार लाने को प्रयासरत है, इसके लिए केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई स्पेशल श्रमिक एक्सप्रेस के द्वारा लाया जा रहा है। अंचल के भी हजारों श्रमिक गुजरात, महाराष्ट्र , हरियाणा सहित कई प्रदेशों से ग्वालियर आना है। इन मजदूरों को ग्वालियर लेकर आने वाली श्रमिक स्पेशल ट्रेंनों के लिए प्लांनिग करने व विशेष ट्रेन से ग्वालियर पहुंचने वाले मजदूरों को उनके गंतव्य कस्बों में पहुंचाने के लिए स्थानीय प्रशासन से मदद लेने के लिए एनसीआर मण्डल के एडीआरएम अन्य अधीनस्थ रेल अधिकारियों के साथ बुधवार सुबह झांसी से ग्वालियर स्पेशल ट्रेन से पहुंचे। ग्वालियर व देश के अन्य शहरों के लिए जाने वाली ट्रेनों का हॉल्ट ग्वालियर में दिए जाने व पहुंचने वाले श्रमिकों को उनके गंतव्य कस्बों में पहुंचाने व ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर आने वाले मजदूरों के लिए किस प्रकार की व्यवस्था करना है। इसका प्लान तैयार करने व स्थानीय प्रशासन से श्रमिकों के ठहरने व बसों की व्यवस्था के साथ ही प्रशासन से स्वीकृ ति लिए जाने को लेकर कलेक्टर से चर्चा करने के लिए एनसीआर मण्डल के आधा दर्जन रेल अधिकारी ग्वालियर विशेष स्पेशल ट्रेन से पहुंचे है। एडीआरएम के साथ ही रेल कमांडेंट उमाशंकर उपाध्याय सहित ईएनडब्ल्यू व परिचालन से जुड़े रेल अधिकारी भी झांसी से ग्वालियर पहुंचें है।