साले की गमी में जा रहे जीजा- बहन की मौत

May 06 2020

ग्वालियर। ससुराल में हुई गमी में शामिल होने के लिए पत्नी व पांच साल के बेटे के साथ बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घटना घाटीगांव थाना क्षेत्र स्थित इंद्रप्रस्थ होटल के सामने एबी रोड हाइवे पर बुधवार सुबह करीब छह बजे की है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शवों को पीएम हाउस ोज दिया है
महाराजपुरा थाना क्षेत्र के नरेश्वर कॉलोनी बरेठा निवासी देवेन्द्र सिंह गुर्जर (25) पुत्र साहब सिंह गुर्जर मालनपुर स्थित एक निजी कंपनी में प्रायवेट जॉब करता था। बुधवार की सुबह वह पत्नी कांता सिंह (22) और चार साल के बेटे सत्यम के साथ ससुराल शिवपुरी के सतनवाड़ा स्थित डोगरपुर गमी में शामिल होने जा रहा था। अभी वह घाटीगांव थाना क्षेत्र स्थित इंद्रप्रस्थ होटल के सामने पहुंचा ही था कि तभी अज्ञात वाहन के चालक नेलापरवाही से चलाते हुए उनकी बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार तीनों लोगों की मौके पर मौत हो गई।                    
देवेन्द्र के साले की मौत हो गई थी। भाई की मौत के बाद से ही उसकी पत्नी कांता उसे गमी में शामिल होने के लिए कह रही थी। इसी के चलते सुबह करीब साढ़े तीन बजे वह बाइक से निकला था। जिससे सुबह होने से पहले ही वह सतनवाड़ा पहुंच जाए। पांच साल पहले ही देवेन्द्र का विवाह हुआ था और उनके दो बेटे है। दोनों बेटे जाने के लिए तैयार थे, लेकिन देवेन्द्र के छोटे भाई ने बाइक पर लंबा सफर होने की बात कहकर बड़े बेटे को अपने पास रख लिया था, जिससे वह हादसे का शिकार होने से बच गया और उसकी जान बच गई।