नहीं खुलीं शराब की दुकानें, सुरा प्रेमी हुये परेशान

May 05 2020

ग्वालियर। आबकारी विभाग ने भले ही प्रदेश भर में बुधवार से शराब की दुकानों को खोलने का आदेश जारी कर दिया हो पर शराब ठेकेदारों ने इस आदेश को मानने से इनकार कर दिया है। 
ग्वालियर में तय किया था कि शहरी क्षेत्र में शराब की दुकानें बंद रहेंगी पर ग्रामीण अंचल में दुकानें खुल सकती हैं पर ग्वालियर में शराब के ठेकों पर मुक मल लॉकडाउन रहा। वहीं सुरा के लिए परेशान हो रहे काफी सारे लोग सुबह से शराब की दुकानों की इस आस में परिक्रमा करते हुए नजर आए कि कोई ना कोई दुकान तो खुली मिल ही जाएगी। इस आस में वे ग्वालियर के ग्रामीण अंचल में भी दस्तक दे आए पर सभी जगह शराब की दुकानों के शटर डाउन मिले।     
राजी नहीं हैं ठेकेदार                  
शराब के ठेकेदार कह रहे हैं जो पुरानी शर्तें थीं उन शर्तों पर ठेके खोलना अब उनके लिए घाटे की घंटी है। इसलिए शर्तों को बदला जाए। आबकारी विभाग इसे मानने को तैयार नहीं है और ठेकेदार शराब की दुकानें खोलने को राजी नहीं हैं। प्रदेश में शराब की दुकानों पर ताले लटके डेढ़ महीना हो चला है और इस दौरान नए ठेके भी हो गए हैं। पांच मई से पूरे प्रदेश भर में शराब के ठेके खोलने का आदेश जारी हुआ था पर प्रदेश में कहीं भी शराब की दुकानें नहीं खुलीं। ग्वालियर चूंकि रेड जोन में है, इसलिए ग्वालियर के शहरी क्षेत्र के ठेकों को बंद रखने तो ग्रामीण अंचल के ठेके खोलने का आदेश जारी हुआ है। ठेकेदारों की सरकार से बात भी हुई पर वार्ता विफल हो गई।