जनसेवा में जुटी भाजपा
May 05 2020
ग्वालियर। कोरोना संकट में आमजन की मदद करने का जो बीड़ा ग्वालियर महानगर भाजपा ने उठाया है वह सराहनीय है भाजपा जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा ने पदाधिकारियों एवं साधारण कार्यकताओं ने पहले दिन से ही जरूरतमंदों को भोजन बांटने एवं कच्चा राशन भेजने की व्यवस्था कर दी थी। पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व का आदेश था कि पार्टी कार्यकर्ता जनसेवा में जुटे उसी आधार पर जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा ने पार्टी के वरिष्ठ एवं मण्डल अध्यक्षों से चर्चा करके महानगरों में चार जगह खाना बनवाना शुरू किया। और जिला प्रशासन की तरफ से कुछ स्थान बताये गए थे। उनमें प्रमुख रूप से मंशापूर्ण हनुमान मंदिर, फूलबाग चौराहा, जल बिहार के सामने, श्रीराम कॉलोनी के बगल में, पटेल नगर में मजदूर भाई मेला ग्राउण्ड, वार्ड क्रमांक 05, मोतीझील पहाडी में आदिवासी बस्ती, बस स्टैण्ड जैसे क्षेत्रों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दाल, चावल, रोटी, सब्जी, दलिया, खिचड़ी, भोजन वितरण दोनों समय किया। एवं छोटे बच्चोंं के लिए दूध का पाउडर व बिस्कुट का वितरण किया गया।
भाजपा के जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा ने बताया कि पका हुआ भोजन के 2500 पैकेट एवं कच्चे खाने के पांच हजार पैकेट का वितरण प्रतिदिन किया गया। देवेश शर्मा ने बताया कि आज भी मोबाइल आने पर वह क्षेत्रों में पैकेट भिजवाने का काम कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल राजस्थान, छत्तींसगढ, उत्तरप्रदेश, बिहार सहित कई राज्यों से हमारे पास फोन आते हैं कि हमारे परिवार के लोग ग्वाालियर में हैं। हमने उन्हें मदद पहुंचाई और छात्रों को शासन की मदद से उनके घर पहुंचा रहे हैं। सैनेटाइजर, साबुन, मास्क् बांटने का कार्य आज भी चल रहा है।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रतिदिन पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री सुहास भगत, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर पार्टी के प्रदेश प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे एवं ज्योतिरादित्य सिंधिया मोबाइल पर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश देते हैं। उसका पूरा पालन किया जाता है।देवेश शर्मा ने कहा कि भाजपा का विचार है कि ग्वालियर में कोई भी भूखा न सोए सभी जरूरतमंदों को भोजन मिले इसके लिए बूथ स्तर के कार्यकर्ता पूरी तरह से सेवा कार्य में लगे हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









