गहोई वैश्य क्षेत्रीय एसोसिएशन थाटीपुर ग्वालियर ने किया दमकल कर्मियों का स मान

May 05 2020

ग्वालियर। सर्दी हो या बारिश हर वक्त दूसरों की सेवा के लिए फायरमैन तत्पर रहते हैं। आग लगने की सूचना मिलते ही अपनी जान की परवाह किए बिना उन लोगों को सबसे पहले बचाने में जुट जाते हैं जो मकानों या लैट में आग के बीच फसे होते हैं। आग पर कंट्रोल करने के लिए जी तोड़ मेहनत कर करोड़ों रुपए का नुकसान बचाते हैं ऐसे साहसिक फायर कर्मियों को स मानित कर हमें गर्व महसूस हो रहा है यह बात बुधवार को फायर ब्रिगेड कार्यालय बाल भवन पर आयोजित स मान समारोह को स बोधित करते हुए गहोई समाज ठाठीपुर के अध्यक्ष श्री ऋषि सादेले ने कही। 
करोना वायरस जैसी महामारी के बीच जनमानस को बचाने के लिए कोरोना योद्धा के रूप में दमकल कर्मी कार्य कर रहे हैं। अभी हाल ही में एम के सिटी मैं फंसे 22 परिवारों को सुरक्षित बाहर निकालने पर गहोई वैश्य समाज पंचायत ठाठीपुर द्वारा फायर कर्मियों का स मान किया गया। इस मौके पर फायर ब्रिगेड के नोडल अधिकारी केशव सिंह चौहान ने कहा कि गहोई समाज द्वारा स मान कर हम सभी का मनोबल बढ़ाया है। हम सभी के आभारी हैं। वरिष्ठ समाजसेवी प्रेम नारायण खंताल ने कहा कि दमकल कर्मी हर वक्त तत्पर रहते हैं। मकान गिरे, कहीं आग लगे सूचना मिलते ही तत्काल पहुंचकर राहत देने में जुड़ जाते है ऐसे कर्मचारियों का स मान कर गहोई समाज गर्व महसूस कर रहा है। इस मौके पर नवीन चउदा, मंत्री थाटीपुर पंचायत, सौरभ अमर, सौरभ  नीखरा, राकेश, नीतेश नौगरइया, गोपाल नीरज सेठ रुपेश याल, पहारिया, संतोष रैजा, वरुण कस्तवार आदि शामिल थे।
इन अफसरों का हुआ स मान
गहोई पंचायत ठाठीपुर द्वारा बुधवार को फायर ब्रिगेड कार्यालय पर आयोजित स मान समारोह में फायर ब्रिगेड के नोडल अधिकारी केशव सिंह चौहान, फायर आफिसर उमंग प्रधान, सहायक फायर ऑफिसर देवेंद्र जखेनिया, कोमल सिंह, विवेक दीक्षित, फायरमैन वृंदावन सिंह, नसीर, सुरेश तोमर, सुमेर सिंह, पुरुषोत्तम, मनोज शिंदे, अरविंद राठौर, संतोष सिंह, पिंटू, मनोज जाटव, शिवसिंह, धर्मेंद्र, सुरेश शामिल है।