सेंट्रल जेल में कैदी ने गुप्तांग काटकर शिवलिंग पर चढ़ाया
May 05 2020
ग्वालियर। ग्वालियर सेंट्रल जेल में हत्या और डकैती एक में उम्र कैद की सजा काट रहे कैदी ने अपना गुप्तांग काटकर शिवलिंग पर चढ़ा दिया। घटना के बाद जेल में हड़कंप मच गया। उसे तत्काल लहूलुहान हालत में जयारोग्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। उप जेल अधीक्षक प्रभात कुमार के अनुसार बुधवार को कैदी विष्णु पुत्र श्याम शरण रोजाना की तरह सुबह मंदिर में पूजा कर रहा था। पूजा करने से पहले उसने मंदिर का फर्श साफ किया और उसके बाद जयकारा लगाते हुए च मच से गुप्तांग काट लिया तथा शिवलिंग पर चढ़ा दिया। उप जेल अधीक्षक के मुताबिक विष्णु भिंड का रहने वाला है और वर्ष 2018 से ग्वालियर सेंट्रल जेल में बंद है। विष्णु हत्या और डकैती एक्ट के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। घटना की सूचना मिलते ही जेल प्रशासन ने विष्णु को लहूलुहान हालत में इलाज के लिए जयारोग्य अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं घटना के बाद से इस बात की भी चर्चा है कि विष्णु ने गुप्तांग रात में कोई सपना देखने के बाद संभवत: काटा होगा। फिलहाल विष्णु की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है और उसका इलाज किया जा रहा है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









